फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Condolences paid on the death of CDS General Bipin Rawat

सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन पर शोक, श्रद्धांजलि दी गई

Fri, 10 Dec 2021 02:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
Condolences paid on the death of CDS General Bipin Rawat
शहीदों को श्रद्धांजलि देते पंजाबी समाज के लोग। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत समेत 13 लोगों के निधन पर जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। बृहस्पतिवार को अलग-अलग स्थानों पर शोक सभाओं का आयोजन कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता की अध्यक्षता में शोकसभा में दो मिनट का मौन धारण सीडीएस समेत हादसे में जान गंवाने वाले सभी शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर सुधीर श्रीवास्तव, एमपी सिंह राजपूत, अजीत वैश्य, आशीष शाक्य, अनुभव उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पंजाबी समाज सेवा समिति और युवा प्रकोष्ठ ने छह सड़का पर समिति अध्यक्ष नरेंद्र दुआ की अध्यक्षता में शहीदों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की आत्मा की शांति को प्रार्थना की गई। नरेंद्र दुआ ने कहा कि जनरल रावत ने पूरा जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया। सुशील, परविंदर सिंह दुआ, अशोक नारंग, जगजीत वोहरा, हरीश चुघ, हरीश बजाज, गुरदीप सिंह, ओम कोचर, राकेश सेठी, नवनीत सिंह दुआ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की डहरपुर कला इकाई ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत समेत सभी शहीदों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर कुलदीप वर्मा, अतुल गुप्ता, अतुल सिंह, मोहित गुप्ता, अनिक गुप्ता, अंकुश गुप्ता, साजन गुप्ता आदि मौजूद रहे। हिंदू जागृति मंच और अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा पदाधिकारियों ने शहीद स्मारक पहुंच कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
शहीद स्थल पर मोमबत्ती जलाकर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर मंच जिलाध्यक्ष जगदीश सरन शर्मा, अनमोल गुलाटी, सरिता चौहान, उज्ज्वल वशिष्ठ, सीमा चौहान, सर्वेश कुमारी शर्मा, अभय शर्मा, शुभम वशिष्ठ, नितिन तिवारी आदि रहे। कुंवरगांव में युवाओं ने दो मिनट का मौन रखकर सीडीएस जनरल रावत और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर रामू, भोले, उदयवीर सिंह, अमन रस्तोगी, विपिन साहू, गोविंद महाजन, अमन प्रताप सिंह, हरीश पोरवाल, सचिन आदि रहे। गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में प्राचार्य लेफ्टिनेंट डॉ. वंदना शर्मा की अध्यक्षता में शोकसभा कर जनरल रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. इंदु शर्मा, श्रद्धा यादव, डॉ. सोनी मौर्य समेत विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि माधव मिश्र ने भी शोक जताकर श्रद्धांजलि दी।
जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह की अध्यक्षता में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर रामरतन सिंह पटेल, लोकपाल सिंह, आकाश पाठक, आशुतोष मिश्रा आदि मौजूद रहे। राजकीय महाविद्यालय आवास विकास में एनसीसी कैडेट्स ने शोकसभा आयोजित कर जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर डॉ. राकेश कुमार जायसवाल, संजीव शाक्य, प्रदीप कुमार, रश्मि, रूपल मान, पारुल तोमर, वैष्णवी गुप्ता, पिंकी, मोनिका आदि रहे। बिल्सी में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद बजरंग दल की ओर से शहीदों की याद में कैंडल मार्च निकाला गया।
इस मौके पर शेखर सागर, टिंकू गुप्ता, लोकेश गुप्ता, प्रमोद तोमर, शिवम संघार, किशन कश्यप, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed