{"_id":"68c175d3c9d546d6170df662","slug":"condition-of-the-girl-who-returned-from-the-field-and-she-died-during-treatment-in-budaun-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: खेत से घास लेकर लौटी किशोरी की बिगड़ी हालत, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: खेत से घास लेकर लौटी किशोरी की बिगड़ी हालत, इलाज के दौरान मौत
Wed, 10 Sep 2025 06:28 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 10 Sep 2025 06:28 PM IST
सार
बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में खेत से घास काटकर लौटी किशोरी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उसे किसी जहरीले कीड़े के काटने की आशंका जताई गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान हुई मौत
विस्तार
बदायूं में खेत से घास लेकर लौटी किशोरी की मंगलवार दोपहर हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग उसको सीएचसी ले गए। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव कौरेरा निवासी भूरे ने बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी रेशमा मंगलवार को पशुओं को घास लेने खेत पर गई थी। घर लौटने के बाद जैसे ही किशोरी ने पानी पिया, उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसको आसफपुर सीएचसी लेकर पहुंचे जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल आते-आते वह बेहोश हो गई। डॉक्टर ने देखते ही मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
विज्ञापन
परिवार के लोगों ने उसे भर्ती कराया लेकिन देर रात उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को मामले की सूचना दी, जिस पर कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम कराया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। किशोरी को किसी जहरीले कीड़े के काटने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन