{"_id":"714e88ac9046b9f6119c1067e938e7a6","slug":"concern-departments-denied-to-construct-the-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसे तो नहीं भर पाएंगे सड़क के जख्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐसे तो नहीं भर पाएंगे सड़क के जख्म
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Updated Mon, 02 Nov 2015 07:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका और पीडब्ल्यूडी दोनों विभाग जिम्मेदारी से मुकरे
लावेला चौक से लेकर पुलिस लाइंस चौराहा तक सड़क के जख्म भरे जाने की हाल फिलहाल कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। ऐसा इसलिए है कि लोक निर्माण विभाग और नगर पालिका परिषद दोनों ही विभागों के अधिकारियों के अनुसार यह सड़क उनके अंडर में नहीं है। अब सवाल यह उठता है कि सड़क किस विभाग की है। इस पर दोनों विभागों के अधिकारियों के पास कोई संतोषजनक उत्तर नहीं है। शायद यही वजह रही कि सड़क के गड्ढे भरवाने में कोई विभाग ध्यान नहीं दे रहा है, जिसकी सजा, वाहन चालकों, पैदल राहगीरों, रिक्शा चालकों और बाइकर्स के साथ आसपास के दुकानदारों को भुगतनी पड़ रही है। नगर पालिका परिषद, ईओ, ललतेश सक्सेना, यह सड़क पालिका परिषद के अंतर्गत नहीं है। यह लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आती है। ऐसी स्थिति में सड़क का निर्माण कार्य पालिका परिषद के द्वारा नहीं कराया जा सकता है। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड, एई, विजय कुमार ने कहा लॉवेला से पुलिस लाइंस चौराहा तक सड़क पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अंडर में नहीं आती है। इसलिए सड़क का निर्माण या उसकी मरम्मत कराने की जिम्मेदारी उनके विभाग की नहीं है।