फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   communal tension in the area

विवादित धार्मिक स्थल पर तनावपूर्ण शांति

Fri, 08 Jan 2016 09:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Fri, 08 Jan 2016 09:43 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम एवं सीओ ने किया मौका मुआयना
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को एक समुदाय विशेष के लोगों ने एक नींव खुदाने का काम शुरू किया था। इसे लेकर विवाद हो गया था। इस मामले में दोनो पक्षों के लोगों ने रात में एसडीएम से मिलकर अपना अपना पक्ष रखा था। शुक्रवार को एसडीएम, सीओ और कोतवाल कश्मीर सिंह ने लोगों से जानकारी हासिल की। एक समुदाय के लोगों ने भूखंड को सार्वजनिक उपभोग की सरकारी भूमि बताया। कहा कि वर्षों पहले यहां पर एक कुआं था और विवाह शादी एवं अन्य मांगलिक कार्यक्रमों की रस्म अदायगी होती थी, जिसे खुदवाकर देखा जा सकता है। दूसरे पक्ष ने भी अपने पक्ष में तर्क रखे। इसके बाद राजस्व टीम ने भूखण्ड की नाप की। लेकिन क्या निष्कर्ष निकला इसकी जानकारी नहीं दी। अधिकारीयों ने दोनों पक्षों को किसी प्रकार से कब्जा नहीं करने की हिदायत दी। अनहोनी की आशंका देखते हुए विवादित पर पुलिस तैनात कर दी गई।

00
कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
फैजगंजबेहटा। क्षेत्र के गांव दासपुर के लोगों ने अपने यहां राशन व केरोसिन वितरण न होने पर एसडीएम को ज्ञापन दिया। ग्रामीणों ने कहा कि उन लोगों को राशन लेने के लिए दो किलोमीटर पैदल जाना पड़ता है। कोटेदार राशन बांटने की सूचना नहीं देता है। इससे ग्रामीणों को राशन कभी कभी मिलता है। शिकायत करने वालों में ग्राम प्रधान विनोद कुमार, सुभाषचंद्र शर्मा, रविंद्रसिंह, रघुवीर सिंह,  रोहताश, भीकम सिंह, राजेंद्र शर्मा, हरद्वारीलाल, ब्रजनंदन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed