फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Commotion created at the official residence of SDM Sadar at night four accused booked in budaun

बदायूं: रात में एसडीएम सदर के सरकारी आवास पर किया हंगामा, चार नामजद सहित अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज

Wed, 23 Sep 2026 12:47 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 23 Sep 2026 12:47 PM IST
सार

बदायूं में एसडीएम सदर के सरकारी आवास पर कुछ लोगों ने 20 सितंबर की रात हंगामा किया। रोकने पर सुरक्षाकर्मियों से मारपीट पर आमादा हो गए। इस मामले में पुलिस ने चार नामजद समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन
Commotion created at the official residence of SDM Sadar at night four accused booked in budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एसडीएम सदर के सरकारी आवास पर हंगामा करने का मामला सामने आया है। सरकारी आवास पर देर रात हंगामा करने के मामले में आवास पर सुरक्षा में तैनात होमगार्ड मुन्ना सिंह की तहरीर पर पुलिस ने नेकपुर गली नंबर तीन निवासी चार नामजदों और अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर के मुताबिक, 20 सितंबर की रात करीब नौ बजे एसडीएम सदर साई आश्रित शाखमुरी के आवास पर नेकपुर निवासी शिवम यादव, शिवकुमार, ध्रुव कुमार और मल्लू सहित अज्ञात भीड ने एक राय होकर पहुंच गई और हंगामा करने लगे। गाली-गलौज करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। इसके बाद आरोपियों ने सरकारी आवास के गेट को जोर-जोर से धक्का देकर तोड़ने का प्रयास किया। 
विज्ञापन


उनके साथ होमगार्ड दिनेश कुमार भी तैनात थे। दोनों की ओर से आरोपियों का विरोध करने पर वे उग्र हो गए और सरकारी आवास पर क्षति पहुंचाने के साथ सुरक्षा में तैनात लोगों के साथ मारपीट करने पर आमादा हो गए। आरोपियों को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। एएसपी सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीम लगाई गई है। जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed