{"_id":"a7308805f8b431ee4048b77195a0f8c4","slug":"commissioner-saw-jedisi-the-adopted-village-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेडीसी ने देखा कमिश्नर का गोद लिया गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेडीसी ने देखा कमिश्नर का गोद लिया गांव
Binavar
Updated Tue, 28 Apr 2015 08:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त विकास आयुक्त (जेडीसी) सीपी सिंह ने मंगलवार को बिनावर पहुंचकर कुपोषित गांव को हाल जाना। दरअसल, यह गांव कमिश्नर प्रभांशु का गोद लिया गांव है। इस गांव में उन्होंने कुपोषित बच्चों को पोषित किए जाने का संकल्प लिया है। उनके प्रतिनिधि के रूप में ही जेडीसी यहां पहुंचे थे।
विज्ञापन
गांव पहुंचकर एक स्कूल में उन्होंने स्वास्थ्य विभाग और बाल विकास विभाग के कर्मचारियों की बैठक की और उनसे कुपोषित बच्चों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पाया कि पहले आठ बच्चे इस गांव में कुपोषित बच्च्चों की श्रेणी में थे जिनमें दो कुपोषण से मुक्त हो चुके हैं। बाकी कुपोषित बच्चों को कुपोषण कैसे दूर हो इसके लिए उन्होंने चिकित्सकीय सलाह ली। बच्चों को पोषाहार और बिस्कुट आदि का वितरण कराया। सीडीओ देवेंद्र सिंह कुशवाहा ने भी विचार व्यक्त किए। बाल विकास की डीपीओ निर्मल शर्मा, एसडीएम प्रदीप यादव, नायब तहसीलदार विमल शुक्ला, सीडीपीओ शोभा शर्मा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन