फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Cold wave is increasing the problems of heart and asthma patients

Budaun News: शीतलहर से दिल और दमा के रोगियों की बढ़ रही मुश्किल

Thu, 12 Dec 2024 06:05 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 06:05 PM IST
विज्ञापन
Cold wave is increasing the problems of heart and asthma patients
जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने  को लगी लाइन। संवाद
बदायूं। सर्दी में इजाफा होने के साथ ही हृदय और अस्थमा के रोगियों की संख्या बढ़ने लगी है। जिला अस्पताल की ओपीडी के साथ निजी अस्पतालों में भी रोगियों की कतार लग रही है। ऐसे में जिला अस्पताल में कार्डियोलॉजिस्ट और चेस्ट रोग विशेषज्ञ न होने से रोगियों को परेशानी हो रही है। मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में सौ से अधिक सांस और अस्थमा संबंधी रोगी पहुंचे।
विज्ञापन


हृदय रोग विशेषज्ञ न होने की वजह से मरीजों को प्रथम उपचार के बाद विशेषज्ञ को दिखाने की सलाह दी जा रही है। फिजिशियन डॉ. अलंकार सिंह सोलंकी का कहना है कि सर्दी में अस्थमा और हृदय के रोगियों को एहतियात बरतनी चाहिए। जिला अस्पताल में कोई विशेषज्ञ नहीं है।
विज्ञापन

ऐसे में महज ईसीजी करके प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। ज्यादा गंभीर मरीजों को रेफर कर दिया जाता है। उनका कहना है कि सर्दी-जुकाम, खांसी ठीक होने पर इन दिनों एक से दो सप्ताह तक का समय लग रहा है। सर्दियों के सीजन में सांस संबंधी समस्या वाले रोगियों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। इन दिनों गर्म पानी के सेवन के साथ पूरे शरीर को गर्म कपड़ों से ढक कर रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



डायबिटीज और ब्लड प्रेशर पर नजर जरूरी
बेहद जरूरी है कि डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की समय-समय पर जांच कराते रहें। व्यायाम और टहलना भी बेहद जरूरी है, लेकिन ज्यादा सर्द मौसम में मार्निंग वॉक से बचें। टहलने से मोटापा कम होता है और डायबिटीज भी नियंत्रित होती है। डायबिटीज के रोगी तेल और घी का प्रयोग कम से कम करें। ब्लड प्रेशर की नियमित जांच कराएं। सीने में जरा भी दर्द होने पर डॉक्टर की सलाह लें। टहलने के समय अगर सीने में दर्द महसूस हो तो कुछ देर बैठकर आराम करें। सीने में दर्द होने पर विशेषज्ञ डॉक्टर की सलाह पर दवा जरूर लें।


मरीजों से बात

सर्दी की शुरुआत से सांस संबंधी बीमारी बढ़ गई है। जिला अस्पताल में दवा लेने आए तो डॉक्टर ने सावधानी बरतने की सलाह देते हुए पांच दिन की दवा दी है।
-अनार जहां, नूरपुर

सीने में हल्का दर्द महसूस हुआ तो जिला अस्पताल में जांच कराने के लिए आए। यहां ईसीजी करने के बाद प्रथम उपचार दिया गया। डॉक्टर ने कहा कि किसी हृदय रोग विशेषज्ञ को दिखाकर दवा लो।

- यासीन, बिनावर


--सांस व अस्थमा का प्रथम उपचार दिया जा रहा है। हृदय रोगियों को विशेषज्ञ डॉक्टर की सलाह लेने के लिए कहा जा रहा है। ओपीडी में आए मरीजों को सर्दी से बचाव की सलाह भी दी जा रही है। कार्डियोलॉजिस्ट की तैनाती जिला अस्पताल में नहीं है।
-डॉ. कप्तान सिंह, सीएमएस, जिला अस्पताल

जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने  को लगी लाइन। संवाद

जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने  को लगी लाइन। संवाद

जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने  को लगी लाइन। संवाद

जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने  को लगी लाइन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed