फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   CO City spoke to the religious leaders: the sound of loudspeaker should not go out of the premises

धर्मगुरुओं से बोले सीओ सिटी: परिसर से बाहर न जाए लाउड्पीकर की आवाज

Fri, 29 Apr 2022 10:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
CO City spoke to the religious leaders: the sound of loudspeaker should not go out of the premises
बदायूं। हाईकोर्ट के निर्देश पर जिले में धर्मस्थलों से लाउडस्पीकर उतारने का अभियान तेजी से चल रहा है। बृहस्पतिवार को सदर कोतवाली में सीओ सिटी ने धर्मगुरुओं के साथ बैठक की। कहा कि लाउडस्पीकर की आवाज किसी तरह परिसर से बाहर न जाए।
विज्ञापन

सीओ सिटी आलोक मिश्रा ने सभी धर्मों के प्रमुख लोगों व संभ्रांतजनों से बैठक में हाईकोर्ट और शासन की नीतियों के बारे में जानकारी दी। कहा कि धर्मस्थलों पर केवल एक ही लाउडस्पीकर लग सकेगा और उसके लिए भी विधिक तरीके से अनुमति लेनी होगी। स्कूलों के पास के धर्मस्थलों को और भी सावधानी बरतनी होगी। किसी भी स्थिति में 45 से 55 डेसिबल से ज्यादा आवाज न हो और परिसर से बाहर न जाए। ऐसा हुआ तो पुलिस को कानूनी कार्रवाई करनी होगी। सभी धर्मगुरुओं ने मानकों का पालन करने पर सहमति दी।
विज्ञापन

बिल्सी। कोतवाली परिसर में ईद और सार्वजनिक स्थलों पर बजने वाले ध्वनि यंत्रों को लेकर पीस कमेटी की बैठक एसडीएम प्रवर्धन शर्मा की मौजूदगी में की गई। एसडीएम ने कहा कि किसी भी सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थल पर कोई ध्वनि यंत्र बगैर प्रशासनिक अनुमति के नहीं बज सकेगा। जो भी इसका उल्लंघन करेगा पुलिस उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई करेगी। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा, एसएसआई डीपी सिंह, राजेश कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह, अनिल कुमार, इकरार अहमद, अबरार खां, असराउल हक आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed