फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   CMS got the woman's wrist x-rayed and got the report prepared again

सीएमएस ने महिला की कलाई का कराया एक्सरे, पुन: बनवाई रिपोर्ट

Mon, 24 Jun 2024 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
CMS got the woman's wrist x-rayed and got the report prepared again
धरना स्थल पर पीड़ित महिला से बात करते सीएमएस डॉ कप्तान सिंह। संवाद
बदायूं। हाथ की कलाई की जगह कोहनी का एक्सरे करके कर्मचारियों ने गलत रिपोर्ट दे दी थी। आरोपियों पर कार्रवाई न होने से परेशान महिला आरती मालवीय आवास पर शनिवार को धरने पर बैठ गई। मामले को जब अमर उजाला ने प्राथमिकता से उठाया तो अधिकारियों की नींद टूटी। रविवार को सीएमएस डॉ. कप्तान सिंह धरना स्थल पर पहुंचे और मामले की पड़ताल की। महिला की बात सही पाए जाने पर उन्होंने पुन: मेडिकोलीगल कराने का आदेश दिया। न्याय मिलने पर महिला ने अपना धरना खत्म कर दिया।
विज्ञापन


सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव रूपापुर की रहने वाली आरती ने बताया कि 29 मई को उसके ससुर रघुवीर और सास राजकुमारी ने उसके साथ लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से मारपीट की थी। वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। पुलिस को तहरीर दी, जिस पर मारपीट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया था। डॉक्टर ने कलाई की जगह कोहनी की रिपोर्ट बनाकर दे दी। कोहनी में फ्रैक्चर नहीं था। अगर कलाई की रिपोर्ट दी जाती तो धाराओं में बढ़ोतरी पुलिस करती, लेकिन अब सादा रिपोर्ट देख कार्रवाई नहीं हो पा रही है। परेशान होकर आरती अपने पति बबलू के साथ मालवीय आवास पर धरने पर बैठ गई। रविवार को न्याय मिलने पर महिला ने धरना खत्म कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला जब संज्ञान में आया तो उसकी जांच की गई। फार्मासिस्ट ने भूलवश कोहनी का एक्सरे लिख दिया था। महिला का परेशान होना जायज था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुन: एक्सरे कराने के बाद रिपोर्ट बनवाने के आदेश दिए गए हैं। न्याय मिलने के बाद महिला संतुष्ट होकर घर चली गई। - डॉ. कप्तान सिंह, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed