{"_id":"5df28cf18ebc3e87f03065f6","slug":"cmo-badaun-news-bly3878437169","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ के नाम पर झोलाछापों से उगाही कर रहे दो युवकों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ के नाम पर झोलाछापों से उगाही कर रहे दो युवकों को दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विनावर। सीएमओ के नाम पर बिनावर थाने के गांव कोहनी जाफराबाद में झोलाछापों से उगाही करने पहुंचे दो युवकों को गांव के लोगों ने दबोच लिया। प्रधान ने गांव वालों के साथ दोनों को बिनावर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। अब पुलिस मामले में जांच कर रही है।
स्वास्थ्य विभाग ने पिछले महीने जिले भर में झोलाछाप के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान चलाया था। 200 से ज्यादा झोलाछाप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार को कोहनी जाफराबाद में दो युवक बाइक से पहुंचे। पहले यह गांव में प्रैक्टिस करने वाले राम आसरे के पास पहुंचे। खुद को सीएमओ ऑफिस का कर्मचारी बताते हुए उससे पांच हजार रुपये की मांग की। राम आसरे ने तीन हजार रुपये दे दिए। इसके बाद दोनों युवक इसी गांव में भगवती शरण के पास पहुंचे। इनसे भी पांच हजार रुपये की मांग की। गांव के लोगों को शक हो गया। प्रधान पुत्तू लाल भी आ गए। दोनों युवकों से पूछताछ की और सीएमओ से बात कराने को कहा। इस पर दोनों कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद प्रधान पुत्तू लाल ने गांव वालों की मदद से दोनों को पकड़ने के बाद बिनावर थाने पहुंचा दिया। देर शाम तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। दोनों युवकों ने खुद को बरेली के सीबीगंज का रहने वाला बताया है। प्रभारी थानाध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।