{"_id":"5741f9cf4f1c1b1d16690cd8","slug":"cm-today-in-budaun-development-announcements-expected","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम आज बदायूं में, विकास घोषणाओं की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम आज बदायूं में, विकास घोषणाओं की उम्मीद
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोरलेन के अलावा कई विकास योजनाओं का लोकार्पण करेंगे
श्रमिकों को साइकिलें और मेधावी बच्चों को बांटेंगे लैपटॉप
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को यहां दातागंज रोड पर आयोजित विकास रैली को संबोधित करेंगे। वह लगभग डेढ़ घंटे कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। वह से बरेली तक फोरलेन के साथ अन्य कई सड़कों का लोकार्पण करेंगे। श्रमिकों को साइकिलें व मेधावी बच्चों को लैपटाप भी वितरित करेंगे। सीएम सुबह 9:50 बजे आएंगे और कार्यक्रम के बाद 11:45 बजे कार से बरेली रवाना हो जाएंगे।
चुनावी साल 2017 से पूर्व मुख्यमंत्री की यह रैली काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। एक तरफ जहां वह विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे, वहीं जिले के लिए कुछ घोषणाएं भी कर सकते हैं। लोगों को उम्मीद है कि रोडवेज डिपो, कार्यशाला, पर्यटन स्थल के विकास के नाम पर बदायूं को कुछ मिल सकता है। रैली को सफल बनाने के लिए कई जिलों के अफसर कई दिनों से तैयारियों में जुटे हैं। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले रिहर्सल कराने के लिए रविवार को बरेली मंडल के आयुक्त प्रमांशु, बरेली जोन के आईजी विजय कुमार सिंह मीना तथा डीआईजी आशुतोष कुमार यहां पहुंचे।
विज्ञापन
अधिकारियों ने सभी प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। आयुक्त ने हिदायत दी कि किसी को भी बगैर पास वीआईपी और मीडिया गैलरी में घुसने की अनुमति न दें। अगर कहीं अव्यवस्था होती दिखे तो लोगों को हाथ के इशारे से समझाएं, डंडे न दिखाएं। गर्मी को देखते हुए आवागमन, पानी, स्वास्थ्य सेवाओं की पर्याप्त व्यवस्था का दावा किया गया है। इस दौरान डीएम सीपी त्रिपाठी, एसएसपी सुनील सक्सेना, सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया, एडीएम एके सक्सेना, राजेंद्र यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन