{"_id":"5730d33c4f1c1b0b0a919d02","slug":"cm-start-building-the-platform-oversight-officials","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के मंच का निर्माण शुरू, अफसरों ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के मंच का निर्माण शुरू, अफसरों ने किया निरीक्षण
बदायूं, ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
मंच
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डीएम ने देखा सभा स्थल और पुलिस लाइन का हेलीपेड
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सभा के लिए तैयारियां रफ्तार पकड़ चुकी हैं। लोक निर्माण विभाग ने मंच निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। पंडाल बनाने के लिए आठ गाड़ियां सामग्री भी पहुंच गई है। शेष सामान मंगलवार तक यहां पहुंच जाएगा। साउंड व्यवस्था को लखनऊ की तायल एंड कंपनी भी अपने साजो-सामान के साथ पहुंच चुकी है।
सोमवार को सायंकाल जिलाधिकारी सीपी त्रिपाठी, एसएसपी सौमित्र यादव, मुख्य विकास अधिकारी प्रताप सिंह भदौरिया ने अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ सभा स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और टेंट और साउंड व्यवस्था के मालिकान से बात कर दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पुलिस लाइंस पहुुंचकर हेलीपैड का भी निरीक्षण किया और आवश्यकतानुसार मरम्मत और साफ -सफाई कराने के निर्देश दिए। सभा स्थल में प्रवेश को कुल सात द्वार बनाए जाएंगे। जिसमें दो प्रवेश द्वार महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजेंद्र प्रसाद यादव, नगर मजिस्ट्रेट अजय कुमार श्रीवास्तव को निर्देश दिए कि जल निगम, वन विभाग और स्थानीय निकायों के पास जितने पानी के टैंकर हों सूची तैयार कर ली जाए, जिससे आवश्यकतानुसार उनका उपयोग किया जा सके। जिलाधिकारी ने पुलिस लाइन से कार्यक्रम स्थल और नवादा तक रोड को ओके कराने और होर्डिंग एवं अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने एसपी सिटी अनिल कुमार यादव से कहा कि नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को पुलिस बल उपलब्ध कराया जाए।
ढाई लाख ईंटों से बनेगा सीएम का मंच
मुख्यमंत्री की सभा के लिए 60 फिट लंबा, 40 फिट चौड़ा और आठ फिट ऊंचा, ढाई लाख ईटों से विशाल मंच तैयार कर उसे वातानुकूलित बनाया जाएगा। तीन सौ फिट चौड़ा, छह सौ फिट लंबा कवर एरिया में, एक लाख साठ हजार स्क्वायर फिट का वाटर प्रूफ पंडाल तैयार किया जाएगा। पंडाल में नौ एलईडी लगाई जाने के साथ ही छह सौ सीलिंग फेन, पचास कूलर और पानी फेंकने वाले सौ फेन भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
सांसद 15 को कर सकते हैं तैयारी की समीक्षा
जिलाधिकारी ने सीएम के कार्यक्रम की तैयारी कार्य में और तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है कि15 मई को सांसद धर्मेंद्र यादव द्वारा मौके पर पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया जा सकता है।