{"_id":"585fe1fd4f1c1b2a41eeb21b","slug":"cm-announces-250-farmers-will-get-compensation","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री की घोषणा से 250 किसानों को मिलेगा मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री की घोषणा से 250 किसानों को मिलेगा मुआवजा
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामगंगा में बनाए जा रहे बैराज के लिए किसानों ने दी थी जमीन
रामगंगा पर बैराज बनाकर सिंचाई के साधन बेहतर करने के लिए अपनी जमीन देने वाले किसानों को जल्द मुआवजा मिलने के आसार हैं, क्योंकि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रामगंगा पर बैराज एवं नहर बनाने वाली परियोजना के लिए जमीन देने वाले सभी किसानों को मुआवजा देने की घोषणा कर दी है।
रामगंगा पर बैराज और नहर बनाने के लिए साढ़े छह सौ करोड़ रुपये की मंजूरी मिली थी, जिसमें 525 करोड़ रुपये प्राप्त हो चुके हैं, जबकि 105 करोड़ रुपये शासन से मिलना हैं। इस परियोजना के तहत करीब 1200 किसानों ने अपनी जमीन दी थी, जिसमें केवल ढाई सौ किसानों का मुआवजा बाकी रह गया है, जो धनराशि प्राप्त होते ही किसानों को वितरित कर दिया जाएगा। इसमें भी जिले के बाढ़ खंड विभाग की बरखेड़ा शाखा के पास केवल 13 करोड़ रुपये का कार्य है, जिसमें करीब 90 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है।
------
जिले की बरखेड़ा शाखा के पास 13 करोड़ रुपये का काम था, जो करीब 90 फीसदी पूरा हो चुका है। 1200 किसानों में से 950 को मुआवजा पहले ही दिया जा चुका है। करीब 250 किसान बाकी रह गए हैं, जिन्हें जल्द मुआवजा मिल जाएगा। शेष कार्य बरेली बाढ़ खंड करा रही है।
विज्ञापन
-अरविंद शर्मा, एक्सईएन, बाढ़ खंड