{"_id":"6861899fa78e4930a50412c4","slug":"clouds-remained-overcast-since-morning-light-rain-in-the-afternoon-brought-relief-from-heat-and-humidity-badaun-news-c-123-1-sbly1018-142096-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सुबह से छाए रहे बादल... दोपहर बाद हल्की बारिश ने दिलाई गर्मी व उमस से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सुबह से छाए रहे बादल... दोपहर बाद हल्की बारिश ने दिलाई गर्मी व उमस से राहत
विज्ञापन
दहगवां में होती बुंदाबांदी। संवाद
बदायूं। जिले में प्री मानसून की बारिश हुई। रविवार को सुबह से ही बादल छाए रहे। दोपहर तीन बजे से हल्की बारिश हुई तो गर्मी व उमस से लोगों को राहत मिली। इससे तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम 36.02 डिग्री और न्यूनतम 27.03 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जिले में सुबह से ही बादल छाए रहे। इसी बीच हवा चलने से गर्मी से कुछ राहत रही। करीब तीन बजे हल्की बारिश हुई तो मौसम सुहावना हो गया। इसके बाद शाम तक बादल तो छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। लोगों को दिन भर गर्मी से काफी राहत मिली। जिले में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना है।
पिछले कुछ दिनों से जिले के मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। करीब 10 दिन पहले तक पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, लेकिन उसके बाद मौसम ने करवट बदली। बादल और बूंदाबांदी के कारण तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में भारी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
वहीं, जरीफनगर में बारिश के कारण बदायूं-दिल्ली हाईवे पर दहगवां व नेनौल बागवाला और जरीफनगर में जलभराव हो गया। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दुकानदारों का कहना है की तेजी से अगर कोई वाहन निकलता है तो सड़क का पानी उनकी दुकान तक पहुंच जाता है। पैदल चलने वालों के कपड़े भी खराब हो जाते हैं। इसी तरह दहगवां में सुबह से ही काले बादल छाए रहे। दोपहर को गरज के साथ बारिश हुई। बारिश के चलते सड़कों पर पानी भर गया। कई सड़कों पर जलभराव से लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। संवाद