{"_id":"66d7934fbdb8d2b7a40deb04","slug":"class-8-student-drowned-while-bathing-in-the-pond-badaun-news-c-123-1-sbly1018-125190-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: हौद में नहाते समय कक्षा आठ के छात्र की डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: हौद में नहाते समय कक्षा आठ के छात्र की डूबकर मौत
Wed, 04 Sep 2024 04:23 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Wed, 04 Sep 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
राजा का फाइल फोटो।
मुजरिया। कोल्हाई गांव में सरकारी ट्यूबवेल के हौद में नहाते समय एक छात्र की डूबकर मौत हो गई। परिजन उसे सीएचसी सहसवान ले गए जहां डाक्टरों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।
मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव कोल्हाई निवासी महिपाल सोमवार को धान की रोपाई करने परिवार के साथ गए थे। साथ में उनका 14 वर्षीय बेटा राजा भी साथ गया था। राजा दोपहर करीब दो बजे सरकारी ट्यूबवेल पर नहाने चला गया। काफी देर तक जब वह नहीं लौटा तो परिजनों ने ट्यूबवेल पर जाकर देखा तो वह हौद में डूबा हुआ पड़ा था। परिजन ने उसको बाहर निकाला और सीएचसी सहसवान लेकर गए। यहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। राजा कक्षा आठ का छात्र था। बालक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस से परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।