{"_id":"67e849995bd62545c801072c","slug":"clashes-between-relatives-over-eidi-two-injured-in-stone-pelting-and-firing-badaun-news-c-123-1-bdn1008-136512-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ईदी को लेकर रिश्तेदारों में झड़प पथराव-फायरिंग में दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ईदी को लेकर रिश्तेदारों में झड़प पथराव-फायरिंग में दो घायल
Sun, 30 Mar 2025 12:57 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 30 Mar 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
सहसवान। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हरनातकिया में शनिवार शाम ईदी को लेकर रिश्तेदारों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच पथराव और फायरिंग हुई। इसमें दो सगे भाई घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके से दो तमंचे मिले। वहीं, घायलों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया।
नगर के मोहल्ला हरनातकिया में रहने वाले दो पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं। शनिवार शाम दोनों पक्षों के बीच ईदी को लेकर विवाद हो गया। गाली गलौज होने के बाद दोनों पक्षों में विवाद तूल पकड़ गया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पथराव और फायरिंग हो गई। लोगों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने घायल मिले वासिद और जावेद को सीएचसी पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस को घटनास्थल से दो तमंचा व कारतूस के खोखे मिले है। लोगों के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच एक सप्ताह से विवाद चल रहा है। 26 मार्च को भी दोनों पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट हुई थी। इस घटना में दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रास रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि ईदी देने को लेकर रिश्तेदारों के बीच विवाद हुआ था। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। पुलिस को घटनास्थल से दो तमंचे बरामद किए है। रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा की दृष्टि से मोहल्ले में पुलिस तैनात कर दी गई है।