फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Clash erupts during distribution of offerings, three injured including two girls.

Budaun News: प्रसाद वितरण के दौरान बवाल, दो बच्चियों समेत तीन घायल

Sat, 24 Jan 2026 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Clash erupts during distribution of offerings, three injured including two girls.
उसहैत। मिर्जापुर बसंत गांव में श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर भंडारा चल रहा था। इस दौरान खीर बांटने वाले को किसी ने थप्पड़ मार दिया।इसके बाद मारपीट में ईंटें भी चलीं। इसमें दो बच्चियों समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताया जाता है कि चारों लोग शराब के नशे में थे।
विज्ञापन

गांव में बीते सात दिन से श्रीमद्भागवत कथा चल रही थी। कथा के समापन पर आयोजित भंडारे में प्रसाद वितरण चल रहा था। इस दौरान अवधेश पुत्र रामभजन खीर का प्रसाद बांट रहे थे। तभी कुछ लोग नशे में धुत होकर आ गए। इन लोगों ने अवधेश को प्रसाद वितरण के दौरान थप्पड़ मार दिया। इसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि और लोग भी इसमें शामिल हो गए।
विज्ञापन

विवाद बढ़ने पर पुत्र रामपाल, सुदेश पुत्र बालिस्टर, गुड्डू पुत्र बालिस्टर और अजयपाल पुत्र पप्पू ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। ईंटें भी फेंकीं। इसमें प्रसाद ले रहीं श्रीपाल की दो पुत्रियों कृष्णा और भारती तथा दिनेश पुत्र श्रीराम भजन को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता गौरव पुत्र श्रीपाल ने बताया कि जब गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो सभी आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। गौरव ने इस संबंध में उसहैत थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। धार्मिक कार्य में व्यवधान फैलाने को लेकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि गौरव की शिकायत पर बृहस्पतिवार की शाम एफआईआर दर्ज कर ली गई है। चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed