{"_id":"6150c7f58ebc3efe2611d7fb","slug":"civic-amenities-devlopment-badaun-news-bly460977686","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासन ने दोबारा तलब किया बिसौली में रिंग रोड का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासन ने दोबारा तलब किया बिसौली में रिंग रोड का प्रस्ताव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। बिसौली में बाईपास को लेकर एक बार फिर कवायद तेज हो गई है। शासन ने बाईपास का एस्टीमेट फिर से मांगा है। लोक निर्माण विभाग एस्टीमेट तैयार कर रहा है। जल्द ही दोबारा शासन को प्रस्ताव भेज दिया जाएगा। बिसौली विधायक कुशाग्र सागर भी बाईपास के लिए पैरवी में लगे हैं।
बिसौली नगर से होकर बेहद घनी आबादी के बीच मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे गुजरता है। हाईवे पर यातायात का भारी दबाव रहता है। भारी वाहनों के कारण हाईवे पर जाम लगा रहता है। इसके साथ ही हाईवे पर सर्वा, आसफपुर, पिंडारा, दबतोरी, आंवला और हत्सा रोड भी जुड़ते हैं। जाम की समस्या को लेकर बिसौली के लोग लंबे समय से बाईपास की मांग करते रहे हैं। बिसौली विधायक कुशाग्र सागर के प्रयासों के बाद शासन ने बाईपास निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग से एस्टीमेट मांगा था। लोक निर्माण विभाग ने करीब 12 किमी के बाईपास और इसके लिए भूमि अधिग्रहण समेत 134 करोड़ का एस्टीमेट शासन को भेजा था। आठ महीने पहले भेजा गया एस्टीमेट हाल ही में शासन ने वापस कर दिया था। इससे लोगों को मायूसी हुई।
बाईपास का एस्टीमेट वापस करने संबंधी खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद एक बार फिर विधायक के स्तर से कवायद तेज की गई। अब शासन ने फिर से एस्टीमेट का प्रस्ताव मांगा है। लोक निर्माण विभाग फिर से बाईपास के लिए एस्टीमेट बनाने में जुट गया हे। इसी महीने नया एस्टीमेट शासन को भेेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
---------
शासन ने बाईपास के लिए फिर से एस्टीमेट मांगा है। नया एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। जल्द ही प्रस्ताव शासन को भेज दिया जाएगा।
- संजय जयंत, एक्सईएन प्रांतीय खंड लोनिवि