फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

पोर्टल पर शिकायत हुई तो लगा दी रिपोर्ट, यहां नहीं लगते ठेले

Sun, 03 Jul 2022 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
एसपी सिटी आवास के नजदीक सड़क किनारे लगा ठेला। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। डीएम चौराहे पर ठेला खोमचा लगाने वाले लोगों के रोजगार पर संकट मंडरा रहा है। जिला प्रशासन ने एसपी सिटी आवास के नजदीक स्थित निजी मैदान को वेंडिंग जोन बनाकर उन्हें डीएम चौराहे से हटवाकर वहां भेज दिया। ठेले वालों ने जब इस संबंध में मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करते हुए अनुमति मांगी तो अधिकारियों ने रिपोर्ट भेजी कि यहां कोई ठेला खोमचा लगता ही नहीं है। अब जिला प्रशासन के जिम्मेदारी न लेने की वजह से ये लोग परेशान हैं कि वे जाएं तो कहां जाएं।
विज्ञापन

जिला प्रशासनिक अधिकारियों ने करीब पंद्रह दिन पहले डीएम चौराहे पर अतिक्रमण हटवाया था। इस अतिक्रमण की जद में तमाम ठेला खोमचा वाले आए। बताते हैं कि डीएम चौराहे पर कई वर्षों से तमाम चाट, टिक्की, पकौड़ी आदि के ठेले लगते आए हैं। उनके परिवार चल रहे हैं। पंद्रह दिन पहले अतिक्रमण हटाने के दौरान सभी ठेला खोमचा वालों को मौखिक रूप से कह दिया गया था कि वे अब एसपी सिटी आवास के नजदीक खाली पड़े मैदान में अपने ठेला खोमचा लगाएंगे। हालांकि उन्होंने अपने ठेला खोमचा नहीं हटाए थे।
विज्ञापन

विगत 30 जून को प्रशासनिक अधिकारियों ने चौराहे पर पहुंचकर उन्हें हटवा दिया। उन्हें यह भी आश्वासन दिया गया कि उस मैदान में रोशनी की पूरी व्यवस्था की जाएगी। ठेला खोमचा लगाने वालों के अनुसार बृहस्पतिवार शाम उन्होंने खाली मैदान में ही अपना अड्डा जमाया लेकिन इसकी सूचना पर मैदान के मालिक पहुंच गए। उन्होंने सभी ठेला और खोमचा वहां से हटवा दिए। ठेला खोमचा वाले हरिओम, पंकज, भूपेंद्र, अन्नू, चरन सिंह, वीरेंद्र पाल आदि ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर अनुमति मांगी कि डीएम चौराहे पर पटरी पर उन्हें ठेला खोमचा लगाने की अनुमति दी जाए। इस पर जिला प्रशासन ने रिपोर्ट लगाई कि यहां कोई ठेला खोमचा नहीं लगता। इसकी जांच कराई गई तो कोई ठेला लगा नहीं पाया गया। कोई अधिकारी जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है कि आखिर इन्हें कहां पर जगह दी जाएगी। एक ओर जगह का मालिक उन्हें टिकने नहीं दे रहा तो दूसरी ओर प्रशासन उन्हें अनुमति नहीं दे रहा। इससे उनके रोजगार पर संकट आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
सिटी मजिस्ट्रेट से मिले ठेला खोमचा वाले
शनिवार सुबह ठेला और खोमचा लगाने वाले तमाम लोग सिटी मजिस्ट्रेट से मिले। उन्होंने निजी जगह पर ठेला लगाने और उसके संबंध में पोर्टल पर हुई शिकायत, इसमें भेजी गई रिपोर्ट के बारे में बात की। अभी उन्हें कोई आश्वासन नहीं दिया गया है।

-
फिलहाल मेरा स्थानांतरण हो गया है। हालांकि सुबह यह लोग कार्यालय आए थे। अभी उस मैदान में कोई निर्माण नहीं हो रहा है और न ही किसी ने उनका विरोध किया है। चौराहे पर ज्यादा भीड़ रहती है। इससे यह लोग यहीं ठेला लगाना चाहते हैं। इनसे कह दिया है कि अभी जो जगह बता दी गई है, वहीं ठेला लगाएं।
- अमित कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed