{"_id":"62c097335eb60b123c23859c","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly4901784125","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल बाद मिला पालिका को स्थायी ईओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साल बाद मिला पालिका को स्थायी ईओ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सदर नगर पालिका को लगभग तीन साल बाद स्थायी ईओ के रूप में डॉ. दीप कुमार मिले हैं। यहां पर तैनात रहे ईओ संजय तिवारी अपने कार्यकाल के दौरान दो बार निलंबित हुए थे। ऐसे में काफी समय तक पालिका ईओ का प्रभार सिटी मजिस्ट्रेट के पास था। वहीं, बिल्सी नगर पालिका पर गजरौला से विजेंद्र पाल सिंह को भेजा गया है।
शासन ने 12 अक्तूबर 2018 को शहर नगर पालिका में ईओ के रूप में संजय तिवारी को भेजा था, लेकिन काम में तमाम अनियमितताओं के चलते शासन स्तर से उनको 21 नवंबर 19 में निलंबित कर दिया गया। उसके बाद में सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार को नगर पालिका का अतिरिक्त चार्ज दिया गया। इसके बाद में शासन ने संजय तिवारी को बहाल कर दिया।
उसके बाद में उन्होंने 21 जनवरी 2021 को फिर से शहर नगर पालिका में ईओ के बतौर चार्ज लिया, लेकिन आठ महीने के कार्यकाल में फिर से की गई अनियमितताओं के चलते उन्हें फिर से निलंबित कर दिया गया। ऐसे में एक बार चार्ज फिर से सिटी मजिस्ट्रेट के पास आ गया। तब से लेकर अब तक उनके पास चार्ज था, लेकिन पिछले दिनों सिटी मजिस्ट्रेट का तबादला एडीएम पद पर लखनऊ कर दिया गया। ऐसे में यह पद फिर से खाली हो गया।
विज्ञापन
अब शासन ने शनिवार को एटा नगर पालिका में तैनात ईओ डॉ. दीप कुमार को सदर नगर पालिका में ईओ के रूप में भेजा है, जबकि बिल्सी नगर पालिका में गजरौला में तैनात रहे ईओ विजेंद्र पाल सिंह को भेजा गया है। इनके अलावा दातागंज नगर पालिका ईओ सुनील कुमार सरोज का महाराजगंज स्थानांतरण किया गया है।
-
एक्सईएन का स्थानांतरण सेतु निगम में
लोनिवि के प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता अमर सिंह का स्थानांतरण उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड को हो गया है। उनके स्थान पर मनीष कुमार सिंह विश्व बैंक कानपुर से प्रांतीय खंड बदायूं स्थानांतरण होकर आ रहे हैं। इसके अलावा भानेंद्र पाल सिंह यादव प्रांतीय खंड हाथरस से निर्माण खंड-2 लोक निर्माण विभाग स्थानांतरण होकर आ रहे हैं।