फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

बाईपास के किनारों पर कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे, हादसों को दावत

Mon, 27 Jun 2022 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 01:22 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
केवल एक बारिश में बाईपास के किनारों का हो गया ये हाल। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। जब से बाईपास का निर्माण हुआ है, तब से इसकी हालत सुधरने का नाम नहीं ले रही है। अक्सर बरसात में इसके किनारे ढह जाते हैं और उसमें बड़े-बड़े गड्ढे हो जाते हैं। पिछले दिनों हुई केवल एक बारिश से ही बाईपास की हालत और ज्यादा खराब हो गई। कई जगह किनारे इतने ढह गए कि वहां गड्ढे होकर सड़क खोखली हो गई। ऐसे में यहां से सफर खतरनाक हो सकता है।
विज्ञापन

बरेली-मथुरा हाईवे को शहर के बाहर से जोड़ने वाले बाईपास को शुरू से ही खस्ताहाली का सामना करना पड़ रहा है। पहले सोत नदी का पुल बनने में सालों लग गए तो अब कई जगहों पर सड़क के किनारों से मिट्टी ढहने से काफी गहरे गड्ढे हो गए हैं। इनमें कुछ तो इतने बड़े हैं कि नीचे से सड़क ही खोखली लगती है। अब मानसूनी बारिश का मौसम भी आने वाला है। ऐसे में जब ये सड़क एक ही बारिश नहीं झेल पाई तो पूरे मौसम इसकी हालत क्या होगी, उसकी स्थिति आसानी से समझी जा सकती है।
विज्ञापन

बरेली हाईवे से लेकर मेडिकल कॉलेज के तिराहे तक बाईपास पर सैकड़ों जगह यही स्थिति है। बताते हैं कि बाईपास पर पानी निकासी का कोई साधन नहीं है। जब बरसात होती है तो जहां ढलान होता है, पानी वहीं गिरता है। इससे बाईपास का किनारा कट जाता है बल्कि वहां की सड़क खोखली हो जाती है। उसकी मिट्टी कटकर खेतों में पहुंच जाती है। इसी के चलते अब कई जगह सड़क टूट गई है। अब तक विभागीय अधिकारियों ने यहां मिट्टी नहीं डलवाई है। इससे आने वाली बरसात में और बड़ा नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में इस सड़क से सफर खतरनाक हो सकता है। खासकर, रात में तो ये गड्ढे दिखाई न देने से कोई वाहन इसमें घुसकर बड़े हादसे का कारण बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
सोत नदी के पुल को खतरा, दोनों साइडें खोखली
बाईपास पर बने सोत नदी के पुल की दोनों साइडों को बहुत बड़ा नुकसान पहुंचा है। इसके दोनों साइडों पर सड़क के किनारे नीचे बैठ गए हैं। इससे सड़क तक में दरार पड़ गई है। कहीं कहीं पिछली बार सुधारने की कोशिश की गई थी। अब उससे ज्यादा बड़े गड्ढे दिखाई दे रहे हैं। इससे सोत नदी के पुल पर आने-जाने के दौरान किनारे से होकर गुजरना भी किसी खतरे से कम नहीं है।
-
बाईपास पर हो चुके हैं कई हादसे
बरसात के दौरान गड्ढे होने से बाईपास पर अब तक कई हादसे हो चुके हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर की कार बाईपास के गड्ढे में घुस गई थी। गनीमत यह रही कि कार की रफ्तार काफी धीमी थी। इससे कार सड़क में धंस गई। अगर कार तेज होती तो शायद बड़ा हादसा हो सकता था। इसके अलावा एक एंबुलेंस पलटने से बची थी। एक ट्रक भी इन गड्ढों के कारण पलटने से बचा था।

-
बाईपास पर बरसात के दौरान मिट्टी कट जाती है और बहाव के साथ बह जाती है। यह अक्सर होता है। कई बार मिट्टी डलवाई जा चुकी है। बारिश आने से पहले अब दोबारा जेसीबी भेजकर मिट्टी डलवाई जाएगी, साथ ही गड्ढे भरवा दिए जाएंगे।
- अमर सिंह, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed