फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

नाले के पास वेंडर जोन, कौन खाएगा बर्गर-डोसा

Fri, 03 Jun 2022 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
उझानी पालिका कार्यालय में ठेला-खोमचे वालों से बात करते ईओ जेपी यादव। संवाद - फोटो : BADAUN
उझानी (बदायूं)। स्टेशन रोड समेत मार्केट में फुटपाथ से हटाए गए ठेला-खोमचा और फल विक्रेताओं ने बृहस्पतिवार दोपहर पालिका कार्यालय पहुंचकर चयनित वेंडर जोन की जगह पर सवाल खड़ा कर दिया। बोले-जहां वेंडर जोन बनाया गया है, उसके पास नाला है। बदबू के गुबार के बीच वहां बर्गर-डोसा समेत चाट-पकौड़ी खाने कौन पहुंचेगा। अपनी दिक्कत बयां करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन ईओ जेपी यादव को सौंपा, साथ ही स्थान परिवर्तन की मांग करते हुए पुरानी अनाज मंडी की जगह चिह्नित किए जाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

व्यापारी नेता मुरली मनोहर सिंघल और पालिका सदस्य पति प्रेमपाल कश्यप के साथ ठेला-खोमचा वाले बृहस्पतिवार को पालिका कार्यालय पहुंचे। सैकड़ों की संख्या में लोगों की मौजूदगी में उन्होंने ईओ जेपी यादव के सामने अपना पक्ष रखा। बताया कि पालिका ने जहां पर वेंडर जोन बनाया है, उसके पास नाला है। वेंडर जोन तक आने-जाने का कोई ऐसा रास्ता नहीं है, जिससे होकर चाट-पकौड़ी समेत फास्ट फूड का जायका लेने वाले महिला-पुरुष और बच्चे निजी वाहनों से वहां पहुंच सकें। वेंडर जोन घोषित होने के बाद उन्हें सड़क किनारे फुटपाथ से हटा दिया गया है। दो-तीन दिनों से उनके सामने रोजी रोटी का संकट बना हुआ है।
विज्ञापन

ठेला-खोमचा वालों की ओर से ईओ को ज्ञापन भी दिया गया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में वेंडर जोन की जगह परिवर्तित कर उसे पुरानी अनाज मंडी में तय किए जाने पर जोर दिया गया। ठेला-खोमचा वालों से बातचीत के बाद ईओ ने बताया कि कस्बे में एक हजार से अधिक ठेला- खोमचा और फल विक्रेता पंजीकृत हैं। ऐसे में कस्बे के अंदर वेंडर जोन बनाने में दिक्कत आ रही है। फिर भी विभागीय अफसरों से बात कर सभी लोगों की दिक्कत से अवगत कराया जाएगा। इस मौके पर रियाजुल अली, दयाराम, सूरज, भगवान दास, शेर मोहम्मद, अब्दुल सलीम, छोटे और पवन कश्यप आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
प्रभारी निरीक्षक बोले- फुटपाथ पर नहीं लगेंगे ठेले-खोंमचे
ठेला-खोमचा वालों और पालिका अफसरों के बीच वार्ता के दौरान प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान भी पहुंचे। उन्हें भी दिक्कत बताई गईं। प्रभारी निरीक्षक ने उन्हें विभागीय स्तर के आदेश के बारे में अवगत कराया। कहा- सड़क को अतिक्रमण मुक्त किए जाने के लिए शासन स्तर से स्थिति स्पष्ट कर दी गई है। फुटपाथ पर किसी को भी ठेला नहीं लगाना चाहिए। वेंडर जोन तक सभी लोग पहुंच सकते हैं। किसी को भी दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed