{"_id":"62950ca5f09cfe679e6a9a80","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly4866524160","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभव पोर्टल जनसुनवाई में आईं 16 शिकायतें, सभी का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभव पोर्टल जनसुनवाई में आईं 16 शिकायतें, सभी का निस्तारण
विज्ञापन
संभव पोर्टल के तहत शिकायतें सुनते पावर कॉरपोरेशन के अधिकारी। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। ऊर्जा मंत्री के निर्देश पर उपभोक्ताओं की समस्याओं और शिकायतों के निस्तारण को शुरू की गई संभव पोर्टल व्यवस्था के तहत सोमवार को अधिकारियों ने शिकायतों को सुना। डिवीजन कार्यालय में एसई दीपक कुमार, एक्सईएन प्रवेश कुमार समेत अधिकारी जनसुनवाई के दौरान रहे। इस दौरान 16 शिकायतें आईं। सभी का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
सोमवार को शाम तीन से पांच बजे तक पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं की शिकायतों को सुना। सबसे ज्यादा शिकायतें बिजली के बिलों में त्रुटि संबंधी रहीं। एसई और एक्सईएन ने संबंधित उपखंड अधिकारियों को निर्देशित कर शिकायत दूर करने के बाद उपभोक्ताओं के बिजली बिल जमा कराए।
पिछले दिनों पावर कॉरपोरेशन ने उपभोक्ताओं की शिकायतों और समस्याओं के निस्तारण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित करते हुए पांच मोबाइल नंबर भी जारी किए थे, इसके बाद भी शिकायतें मिलने पर ऊर्जा मंत्री ने संभव पोर्टल व्यवस्था के तहत शिकायतों का निस्तारण करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
एक्सईएन प्रवेश कुमार ने बताया कि सोमवार को 16 शिकायतें प्राप्त हुई। इनका निस्तारण कर दिया गया है।
-
बिसौली में भी सुनी गईं समस्याएं
बिसौली। नगर में अधिशासी अभियंता रामलाल ने उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुनकर त्वरित समाधान कराया।
खंड कार्यालय में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक संभव पोर्टल पर जनसुनवाई कार्यक्रम में मोहल्ला सादात हवेली निवासी शाहीन पुत्र असगर खान ने बिल संशोधन की मांग की। जांच के दौरान बिल सही पाया गया जिसको उपभोक्ता द्वारा जमा कर दिया गया। वहीं गांव सैफपुर के ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायत की। इस पर एक्सईएन ने संबंधित जेई को 24 घंटे के भीतर ट्रांसफार्मर बदलने के आदेश दिए। गांव सुरैनी पापड़ी निवासी रामदास ने स्थायी विद्युत विच्छेदन के लिए गुहार लगाई, जिसका मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस मौके पर एसडीओ भूषण चंद्र त्यागी समेत कई अवर अभियंता मौजूद रहे।