फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

सड़क किनारे वाहन खड़े किए तो होगा चालान...

Thu, 26 May 2022 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
उझानी में बिजलीघर के पास पार्किंग स्थल बनाने को पंपसेट से पानी निकालते मजदूर। संवाद - फोटो : BADAUN
उझानी (बदायूं)। पिछले दिनों अवैध स्टैंड पर कार्रवाई के बाद नगर पालिका परिषद ने कार और ई-रिक्शा समेत भारी वाहनों को खड़ा करने के लिए चार स्थानों पर पार्किंग स्थल के लिए भूमि चयनित कर ली है। चार में से तीन पार्किंग स्थल खाली पड़ी सरकारी भूमि पर बनेंगे तो एक कृषि उत्पादन मंडी समिति के पास अस्थायी होगा। इसके बाद किसी भी चालक ने वाहन को सड़क किनारे खड़े किया तो उसका चालान कर जुर्माना वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद की ओर से जहां भी सरकारी भूमि को पार्किंग स्थल के लिए चयनित किया गया है, इसमें बिजलीघर के पास सड़क किनारे खाली पड़ी भूमि है। यहां सालों से गंदे पानी का भराव नजर आता रहा है। चयनित किए जाने के बाद बुधवार सुबह पालिका ने मजदूरों को भेजकर गंदे पानी का निकास शुरू करा दिया। पंपसेट के जरिये पानी नाले में प्रवाहित कर दिया गया। इसे समतल करने का काम भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा अढौली फाटक के पास पुरानी अनाज मंडी और कृषि उत्पादन मंडी समिति में भी पार्किंग स्थल बनेगा। पार्किंग स्थल पर ई-रिक्शा, कार, बसें और अन्य वाहन खड़े होंगे। चालकों समेत लोगों को बैठने के लिए बेंच, स्वच्छ शौचालय, पेयजल को हैंडपंप समेत जरूरी सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि पिछले दिनों पुलिस और पालिका प्रशासन ने सड़क किनारे बने अवैध स्टैंडों से वाहनों को हटवा दिया था। इसके बाद से अधिकतर वाहन और ई-रिक्शा इधर-उधर खड़े नजर आते हैं।
-
गंज शहीदा में बनेगा वेंडर जोन
मेन मार्केट में घंटाघर समेत आसपास इलाके में लगने वाले ठेला-खोमचों की वजह से राहगीरों समेत छोटे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता रहा है। पालिका ने पिछले दिनों ही वेंडर जोन के लिए कई स्थानों पर भूमि का निरीक्षण किया। इसके बाद गंज शहीदा इलाके की भूमि ज्यादा मुफीद नजर आई। वेंडर जोन बनाकर वहां पर ठेला-खोमचे के लिए स्थान मुकर्रर कर दिया गया है। जल्द ही वेंडर जोन अस्तित्व में आ जाएगा। वेंडर जोन के अलावा ठेला-खोमचे नहीं लगेंगे।

-
पार्किंग स्थल के लिए भूमि चयनित करने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बिजलीघर के पास का पार्किंग स्थल सबसे बड़ा होगा। सभी स्थानों पर जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। पार्किंग स्थल नहीं होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब दिक्कत नहीं होगी।
- जेपी यादव, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed