फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

दुश्वारियां होंगी दूर : 3.5 करोड़ की लागत से जल्द ही बनेगी सीसी रोड

Tue, 10 May 2022 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बाला जी नगर कॉलोनी का ये है हाल। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। बदायूं से गौरी शंकर मंदिर होते हुए उसावां को जाने वाले रोड पर बहुत ही जल्दी काम शुरू हो सकता है। इसको लेकर विभाग ने तैयारी करना शुरू कर दी है। लोक निर्माण विभाग ने इस बार जो कार्ययोजना भेजी है, उसमें स्थानीय लोगों की परेशानी को देखते हुए मंदिर से करीब एक किलोमीटर के टुकड़े को सीसी बनाने का निर्णय किया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि इस सड़क की जर्जर हालत के कारण ही आसपास की कॉलोनियों की हालत भी खराब हो रही है। यहां भी कीचड़ और जलभराव की समस्या अक्सर रहती है।
बदायूं होकर निकल रहे मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर शहर में करीब एक किलोमीटर का रोड टूटा हुआ है। हालात ये है कि कई जगहों पर रोड पर एक-एक फुट गहरे गड्ढे हो गए हैं। इसकी वजह से उधर से निकलने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस सड़क को बनाने के लिए पिछले साल विभागीय अधिकारियों ने पहल की थी, लेकिन धनराशि नहीं मिल पाने के कारण यह नहीं बन सकी। तब से मामला ऐसे ही लटका हुआ है।
विज्ञापन

लोगों की समस्याओं को देखते हुए अमर उजाला एक अभियान चलाकर विभाग और जनप्रतिनिधियों को जगाने की कोशिश कर रहा है। फिलहाल, विभागीय अधिकारियों ने शहर में टूटे पड़े करीब एक किलोमीटर के हिस्से को सीसी बनाने के लिए अलग से कार्ययोजना में शामिल करके भेजा है। सूत्रों के अनुसार हाईवे की धनराशि अधिक थी, इस वजह से धनराशि आवंटित नहीं हो सकी थी, लेकिन साढ़े तीन करोड़ रुपये से बनने वाले इस हिस्से के लिए धनराशि जल्द ही मंजूर हो सकती है। सीसी रोड बनने से पानी की वजह से सड़क टूटने की संभावना बेहद कम हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कालोनियों का है बुरा हाल
गौरी शंकर मंदिर के पास में बसी कॉलोनी बालाजी नगर के लोग काफी परेशान हैं, क्योंकि पानी का निकास नहीं होने से लोगों को काफी दिक्कत होती है। खासतौर पर बरसात के दिनों में कॉलोनी की मुख्य सड़क पर दलदल जैसी स्थिति पैदा हो जाती है। क्योंकि कॉलोनी की अधिकतर सड़क टूटी और कच्ची हैं।

-
गौरीशंकर मंदिर से उसावां की ओर जाने वाली करीब एक किलोमीटर की सड़क काफी टूटी है। वहां पर अज सीसी रोड बनाया जाएगा ताकि पानी से होने वाली टूट फूट से बचा जा सके। इसके लिए साढ़े तीन करोड़ का बजट अलग से रखा गया है।
-अमर सिंह, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed