{"_id":"627667000822af42ee5bebc6","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly483976748","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी वर्कर पोषाहार नहीं देती.. महिला ने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी वर्कर पोषाहार नहीं देती.. महिला ने की शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार को प्रस्तावित कार्यक्रम से कुछ देर पहले पहुंचे सीडीओ ऋषिराज को निरीक्षण के समय एक महिला की शिकायत का सामना करना पड़ा। मासूम बेटे को गोद में लिए खड़ी सिरसौली गांव की शीला ने आंगनबाड़ी वर्कर पर पोषाहार नहीं देने का आरोप लगाया। यहां बता दें बाद में राज्यमंत्री यहां नहीं पहुंचे।
इस दौरान सीडीओ ऋषिराज ने उपस्थिति रजिस्टर चेक करने के बाद डॉक्टरों समेत स्वास्थ्य कर्मियों से मरीजों की सुविधाओं को लेकर बात की। करीब एक घंटे तक अस्पताल परिसर में ही रहे सीडीओ पर सिरसौली गांव की शीला पत्नी धर्मपाल की नजर पड़ गई। उसकी गोद में मासूम बच्चा था। उसने सीडीओ के पास जाकर गांव की आंगनबाड़ी वर्कर की शिकायत की। बताया- उसका बच्चा शारीरिक रूप से कमजोर है। वर्कर उसे पोषाहार नहीं देती है। शिकायत सुनते ही उन्होंने अधिकारियों से कहा कि महिला की शिकायत का निस्तारण कराइए। उन्होंने महिला को भी भरोसा दिलाया। सीडीओ से पहले सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय ने अस्पताल परिसर में व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
-------------