{"_id":"6275697b76cbb171737900ff","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly4839556151","type":"story","status":"publish","title_hn":"रफियाबाद में गाय के गोबर से बनाया जा रहा हर्बल पेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रफियाबाद में गाय के गोबर से बनाया जा रहा हर्बल पेंट
विज्ञापन
रफियाबाद में पेंट फैक्टरी के निरीक्षण के दौरान डीएम को जानकारी देते हुए एक महिला। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। बिनावर के रफियाबाद में स्थित गोशाला के पास स्वयं सहायता समूह पेंट फैक्टरी संचालित कर रहा है। यहां पर गाय के गोबर से पेंट का निर्माण किया जाता है। शुक्रवार को डीएम दीपा रंजन और सीडीओ ऋषिराज ने यहां निरीक्षण किया, साथ ही यहां निर्मित पेंट को देखा।
शुक्रवार को डीएम सीडीओ के साथ रफियाबाद पहुंची। वहां पर वृहद गो संरक्षण केंद्र के अंदर शिव पार्वती महिला स्वयं सहायता समूह घटपुरी की ओर से बनाए जा रहे प्राकृतिक पेंट को देखा। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि यहां फैक्टरी में गोवंश के गोबर से पेंट का निर्माण किया जा रहा है। बताया एक माह में करीब छह लाख का लाभ होता है।
महिलाओं ने बताया कि इस उद्योग को बैंक से लोन लेकर स्थापित किया गया है। प्रतिदिन लगभग तीन हजार लीटर पेंट का उत्पादन किया जा रहा है। अधिकारियों ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास से अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी।