फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

प्रदर्शन किया और मतदान बहिष्कार का बैनर टांगा

Sun, 06 Feb 2022 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पनवड़िया में प्रदर्शन करते लोग। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। शहर के मोहल्ला पनवड़िया के लोगों ने मतदान के बहिष्कार का एलान कर दिया है। मोहल्ले में मतदान बहिष्कार संबंधी बैनर लटका दिए गए हैं। शनिवार को मोहल्ले के बंटी, सौरभ, राजा, रॉकी, मुकुल आदि ने समस्याओं को लेकर प्रदर्शन भी किया। लोगों का कहना है कि इलाके की समस्याओं को लेकर नगरपालिका गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला पनवड़िया में टूटी सड़कों के साथ गंदगी और जलभराव पुरानी समस्या है। मामूली बारिश में ही यहां दो से तीन फुट तक जलभराव हो जाता है। मोहल्ले से होकर गुजरने वाला बड़ा नाला भी बुरी तरह से चोक हैं। नगर पालिका की उदासीनता के कारण मोहल्ले में गंदगी के ढेर भी लगे रहते हैं। कई बार स्थानीय लोगों ने नगर पालिका में शिकायत दर्ज कराई लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

अब विधानसभा चुनाव के दौरान लोग अपनी समस्याओं को लेकर मुखर हैं। शनिवार को मोहल्ले के लोगों ने प्रदर्शन किया। इसके बाद यहां के युवाओं ने मोहल्ले में कई स्थानों पर मतदान बहिष्कार संबंधी बैनर लगा दिए। उनका कहना है कि समस्याओं का निपटारा न होने पर मोहल्ले के लोग 14 फरवरी को चुनाव में मतदान नहीं करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed