{"_id":"61f28cc8d0981009886fe882","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly4736255129","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोई गैस पाइप लाइन डलाने के लिए खोदाई, पानी की लाइन टूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोई गैस पाइप लाइन डलाने के लिए खोदाई, पानी की लाइन टूटी
विज्ञापन
उझानी में क्षतिग्रस्त पाइप लाइन के गड्ढे से पानी निकालते मजदूर। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। रसोई गैस पाइप लाइन डलाने के लिए खोदाई के दौरान यहां पानी की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। मजदूरों ने पालिका कार्यालय संपर्क कर पहले नलकूप बंद कराया फिर पाइप लाइन को ठीक करने का काम शुरू किया।
पंजाबी कॉलोनी समेत लिंक रोड पर रसोई गैस के लिए अंडरग्राउंड पाइप लाइन बिछाने का काम करीब दो महीने से चल रहा है। लिंक रोड पर अंडरग्राउंड पाइप लाइन डालने का काम काफी हद तक पूरा हो चुका है। लिंक रोड से पंजाबी कॉलोनी में पिछले दिनों काम शुरू हुआ। बृहस्पतिवार तड़के खोदाई के समय कुदाल पेयजल की पाइप लाइन में लग गया। देखते ही देखते पानी बहने लगा। गड्डे भर जाने के बाद पानी काफी देर तक सड़क पर बहता रहा। कंपनी के कर्मचारियों ने पालिका कार्यालय पहुंचकर आपरेटर से संपर्क साधा और नलकूप बंद करा दिया। दोपहर बाद तक पेयजल के क्षतिग्रस्त पाइप को ठीक करने का काम चलता रहा।
जल कल प्रभारी नफीस अहमद ने बताया कि रसोई गैस की अंडरग्राउंड लाइन बिछाने के समय जहां पर पालिका की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होगी, उसे कंपनी की ओर से ही दुरुस्त किया जाएगा। संवाद