फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

डिप्टी सीएम ने 106 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास किया

Wed, 05 Jan 2022 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
विकास कार्यों के शिलान्यास कार्यक्रम में बोलते शेखूपुर विधायक। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बदायूं क्लब में आयोजित कार्यक्रम में 106 करोड़ के विकास कार्यों का वर्चुअल शिलान्यास किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य रहे।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि पिछली सरकारों में कागजों में सड़कें बनती थीं और उन पर वाहन भी दौड़ने लगते थे। विकास कार्यों से ज्यादा घोटाले होते थे। उन्होंने कहा कि अब गुंडों-माफिया का राज नहीं है। योगी सरकार में विकास दिख रहा है। इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारीगण आदि रहे। संवाद
विज्ञापन

-
दातागंज में 14 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
दातागंज। आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप और दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को 14 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की प्राथमिकता हर क्षेत्र में तेजी से विकास करना है। उन्होंने नगरिया खुर्द से सिसईया, टिकलापुर से पंच वाहिया मंदिर तक मिट्टी का कार्य, हसनपुर गौंटिया-सिरसा, लालपुर खादर- मौजमपुर- कटकौरा-मार्ग पर लघु सेतु निर्माण, बीरमपुर भदेली में गौशाला, डहरपुर कला में सामुदायिक स्वास्थ्य उप केंद्र, भद्रसेन नरेश चंद्र गुप्ता द्वार और पार्क, खेल मैदान का शिलान्यास और लोकार्पण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-
वीरमपुर भदेली में गो संरक्षण केंद्र का लोकार्पण
उसावां। आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप और दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने मंगलवार को ब्लॉक के गांव वीरमपुर भदेली में 1.20 करोड़ की लागत से बनाए गए गो संरक्षण केंद्र का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीणों का फायदा होगा।
इस मौके पर सीडीओ ऋषिराज सिंह, सीवीओ डॉ. एके जादौन, दिनेश कुमार सिंह, धर्मेंद्र गुप्ता, ओम प्रताप सिंह, अगरवीर गुर्जर, हिमांशु गुप्ता, विजय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद

-
अंत्येष्टि स्थल का राज्यमंत्री ने किया उद्घाटन
बदायूं। उझानी रोड स्थित अंत्येष्टि स्थल स्वर्गीय जय नारायण सक्सेना की दान की गई भूमि पर बनाया गया है। नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने मंगलवार को इसका उद्घाटन किया। इससे पहले वेद प्रचारक आचार्य संजीव रूप, आचार्य नरसिंह आर्य, डॉ. दयाराम वेदपाठी के पुरोहित्य में देव यज्ञ का आयोजन किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता हीरालाल कश्यप, आर्य समाज की कार्यकारिणी के मंत्री भूपेंद्र पाल सिंह, ओमकार सक्सेना, विपिन जौहरी, विवेक जौहरी, पंडित चंद्रभान शर्मा, हरिओम वर्मा, राजकुमार वाल्मीकि, अमरपाल सिंह, राम प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे। समाजसेवी अरुण कुमार महाजन ने भी विचार रखे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed