फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

रैली का असर : पांच साल से जर्जर सड़क के दिन बहुरे

Fri, 17 Dec 2021 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
दातागंज-तिलहर रोड पर काम करता रोड रोलर। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं / दातागंज। पीएम मोदी की 18 दिसंबर को शाहजहांपुर रैली का ही असर है कि पांच साल से जर्जर दातागंज-तिलहर रोड को चमकाने के लिए पूरी मशीनरी जुट गई है।
विज्ञापन

दरअसल, पिछले दिनों बदायूं-जलालाबाद के बीच कोलाघाट पुल टूट जाने के बाद बदायूं-शाहजहांपुर के बीच वाया बरेली और वाया दातागंज मार्ग ही बचा है। वाया बरेली दूरी ज्यादा हो जाती है। इसके अलावा हुलासनगला रेल क्रॉसिंग पर घंटों जाम का खतरा बना रहता है। ऐसे में रैली के मद्देनजर दातागंज-तिलहर रोड को दुरुस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन

बदायूं से दातागंज, जैतीपुर, तिलहर होते हुए शाहजहांपुर जाने पर रास्ते में रेल क्रॉसिंग नहीं है। इसके साथ ही इस रोड से दूरी भी करीब 30 किमी तक कम हो जाती है। इसी तरह जलालाबाद रोड से भी शाहजहांपुर की दूरी वाया बरेली के मुकाबले कम है। पीएम मोदी की रैली में बदायूं से 500 बसें और 1000 चार पहिया वाहन जाएंगे। यह वाहन यहां से शनिवार सुबह निकलेंगे। रैली में पहुंचने में समस्या न हो इसके लिए दातागंज-तिलहर मार्ग पर काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। मानपुर पुलिया पर भी पाइप डाल दिए गए हैं। बता दें कि बाढ़ में पुलिया कट गई थी। इसके बाद इस रोड पर वाहनों का आवागमन बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, दातागंज-तिलहर मार्ग पर सिर्फ गिट्टी और मिट्टी डाली जा रही है। ऐसे में पीएम की रैली निपटने के बाद फिर से यह मार्ग जर्जर हो जाएगा। इसको लेकर ग्रामीणों में भी गुस्सा है। ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग निर्माण के नाम पर गुमराह किया जा रहा है। फिलहाल तो यहां पानी का छिड़काव कराया जा रहा है, लेकिन बाद में धूल परेशान करेगी। मानपुर पुलिया पर वाहनों के फंसने की आशंका भी है।
-
तीन जिलों की सीमा की वजह से मार्ग की दुर्दशा
बदायूं। दातागंज से बेलाडांडी तक का मार्ग ठीक है, लेकिन इसके बाद करीब ढाई किमी का टुकड़ा बरेली जिले की सीमा में आता है। यह टुकड़ा बेहद खराब है। इसके बाद इसी मार्ग पर साढ़े सात किमी का हिस्सा शाहजहांपुर जिले की सीमा में पड़ता और फिर से करीब चार किमी का हिस्सा बरेली की सीमा में आ जाता है। इसके बाद पूरा मार्ग शाहजहांपुर जिले की सीमा में है। ऐसे में करीब 15 किमी का हिस्सा बुरी तरह से जर्जर है। दातागंज से यही मार्ग फतेहगंज पूर्वी की ओर निकलता है और एक मार्ग तिलहर की ओर चला जाता है। नवादा मोड़ से एक मार्ग गढ़िया रंगीन और एक मार्ग जैतीपुर होते हुए तिलहर चला जाता है। इस मार्ग से शाहजहांपुर की दूरी करीब 30 किमी कम है।
-
पहले से जर्जर रोड की बाढ़ में खराब हो गई थी दशा
बदायूं। दातागंज-तिलहर रोड पहले से ही जर्जर था। करीब पांच साल से इस रोड का निर्माण ही नहीं हुआ है। बेलाडांडी से आगे रोड पहले से ही बेहद खराब था। इस वर्ष अक्तूबर मध्य में रामगंगा में आई बाढ़ के कारण हालात और भी खराब हो गए। शेरपुर, मानपुर समेत आस-पास के कई गांवों में तो बाढ़ के समय रोड पर तीन फुट तक पानी भर गया था। इसी दौरान मानपुर की पुलिया भी टूट गई थी। इसके बाद से इस रोड पर वाहनों का संचालन प्रभावित था। हालांकि, करीब एक वर्ष पहले बदायूं-दातागंज-तिलहर-पुवायां रोड को स्टेट हाईवे घोषित किया गया था, लेकिन इसके बाद भी इस पर काम नहीं हुआ। अब पीएम की शाहजहांपुर रैली से पहले आनन-फानन में इस पर काम चालू किया गया है।
-
कमिश्नर ने डीएम के साथ दातागंज-तिलहर रोड का जायजा लिया
दातागंज (बदायूं)। बरेली मंडल के कमिश्नर आर रमेश कुमार ने बृहस्पतिवार को डीएम दीपा रंजन, एसडीएम दातागंज राज शिरोमणि समेत अन्य अधिकारियों के साथ दातागंज-तिलहर रोड का जायजा लिया। दरअसल, 18 दिसंबर को शाहजहांपुर में पीएम मोदी की रैली के मद्देनजर इस रोड को तैयार किया जा रहा है।
बदायूं-जलालाबाद रोड पर कोलाघाट पुल टूटने के बाद दातागंज-तिलहर मार्ग ही ऐसा मार्ग है जिसकी दूरी शाहजहांपुर से वाया बरेली के मुकाबले कम पड़ती है। मंडलायुक्त आर रमेश कुमार डीएम दीपा रंजन समेत अन्य अधिकारियों के साथ बृहस्पतिवार दोपहर दातागंज पहुंचे। यहां उन्होंने रोड की मरम्मत के काम का जायजा लिया। संवाद
-
बदायूं जिले में रोड की स्थिति सही है। शाहजहांपुर की सीमा में रोड खराब है। आज मैं भी उस रोड की स्थिति देखने गया था। वहां काम तेजी से चल रहा है। जल्द ही सड़क पूरी तरह दुरुस्त हो जाएगी।
- अमर सिंह, नोडल अधिकारी, पीडब्ल्यूडी बदायूं
--
यह बोले स्थानीय ग्रामीण
दातागंज-तिलहर, दाजागंज-फतेहगंज पूर्वी मार्ग करीब पांच साल से खराब है। इस वर्ष बारिश और बाढ़ के कारण स्थिति और खराब हो गई है। मार्ग निर्माण के नाम पर गुमराह किया जा रहा है।
- रामवीर
-
मार्ग निर्माण के नाम पर रोड की ही गिट्टी और मिट्टी फिर से डाल कर पानी का छिड़काव किया जा रहा है। यह मार्ग दो दिन भी नहीं चलेगा। रैली में जाने वाली बसों के रास्ते में फंसने की आशंका भी है।
-रमेश
-
मानपुर की पुलिया के पास पाइप डालने के बाद मिट्टी और गिट्टी डाल दी गई हैं। गड्डों को मिट्टी और गिट्टी से भरने के बाद पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। इस मार्ग से कोई लाभ नहीं होगा।
-हिराम सिंह
-
अगर दातागंज-तिलहर, दातागंज-फतेहगंज पूर्वी मार्ग ठीक हो जाता है तो सिर्फ बदायूं नहीं शाहजहांपुर और बरेली के लोगों का भी आवागमन में समय और धन बचेगा, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया जाता।
-सत्यपाल
--
पार्टी जिलाध्यक्षों ने कहा
- सभी सड़कें गड्डा मुक्त हैं, दूर-दराज के इलाकों में कुछ स्थानों पर काम चल रहा है। बाढ़ के कारण दातागंज-तिलहर रोड को ज्यादा नुकसान पहुंचा था। फिलहाल इस रोड पर तेजी से मरम्मत का काम चल रहा है। दातागंज-तिलहर-पुवायां रोड को स्टेट हाईवे का दर्जा मिल चुका है। रोड का चौड़ीकरण प्रस्तावित है।-राजीव गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष
-
आनन-फानन में दातागंज-तिलहर रोड पर काम कराकर सरकारी धन की लूट की जा रही है। अब तक इस रोड का निर्माण क्यों नहीं कराया गया। मानपुर की पुलिया बाढ़ में बह गई थी। उसके बाद से तो इस रोड पर वाहनों का संचालन ही लगभग बंद है।
- प्रेमपाल सिंह यादव, सपा जिलाध्यक्ष
-
- प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री हवाई यात्रा के जरिए ही दौरे कर रहे हैं। वह कार से बदायूं जिले की किसी सड़क पर निकल जाएं तो उन्हें हकीकत पता लग जाएगी। बसपा शासन में ऐसा नहीं था। मुख्यमंत्री हैलिकॉप्टर से भी किसी गांव में उतरकर नाली और रास्ते देख लेती थीं। जनता अव्यवस्था का दुष्परिणाम भुगत रही है।

- हेमेंद्र गौतम, जिलाध्यक्ष बसपा
-
प्रधानमंत्री के आने की वजह से ही लोगों को सहूलियत मिल पा रही है। वर्ना लंबे समय से दातागंज से शाहजहांपुर जाने वाले लोग दुश्वारी झेल रहे थे। बाढ़ का पानी भरने के बाद से रोड चलने लायक नहीं बचा था, शिकायतों पर कोई सुनवाई नहीं थी। इस सरकार में जनता के लिए सीधे तौर पर कुछ नहीं है।
- ओमकार सिंह, जिलाध्यक्ष कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed