{"_id":"61916c388d0af574bb4ecfac","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly4661459187","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहात की फौज बुलाकर झाड़ू लगाई फिर भी मोहल्लों में नहीं हुई सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहात की फौज बुलाकर झाड़ू लगाई फिर भी मोहल्लों में नहीं हुई सफाई
विज्ञापन
शहर के मम्मन चौक पर फैली गंदगी। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्र के सफाई कर्मचारियों को बुलाकर शहर में शनिवार को दिन भर सफाई कराई गई थी। इसके बाद शहर को साफ करने का दावा किया जा रहा है। वहीं, मोहल्लों में सफाई व्यवस्था का हाल अब भी खराब है।
नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बाद में शहर के दशा काफी बिगड़ गई थी। इसे लेकर नगर विकास राज्यमंत्री के निर्देश पर देहात क्षेत्र से सफाई कर्मचारियों को बुलाकर शहर के कर्मचारियों के साथ में सफाई कराई गई ताकि शहर की सड़क बेहतर दिखाई दे सके। शहर में देहात क्षेत्र के कर्मचारी आए तो थे। उन्होंने सफाई के नाम पर खानापूरी ज्यादा की। हालात ये हैं शहर की मुख्य सड़कों पर तो उन्होंने सफाई की पर गलियों में जाना तक उचित नहीं समझा। ऐसे में आज भी शहर की गलियां पूरी तरह से गंदी पड़ी हैं। लोगों को अब भी परेशानी हो रही है।
-
देर रात राज्यमंत्री ने लिया सफाई का जायजा
काफी दिनों से शहर की सफाई व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है। सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने सफाई व्यवस्था के लिए अपने हाथों में ले ली है। राज्यमंत्री ने शनिवार आधी रात में दोबारा सिटी मजिस्ट्रेट के साथ शहर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर सुधीर श्रीवास्तव, संजीव गुप्ता, जितेंद्र महाजन, कौशल गुप्ता, अरुण महाजन, हिमांशु कठेरिया आदि मौजूद रहे। संवाद