फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

दिवाली पर बाजार में रहेगी वाहनों की नो-एंट्री, लोग पैदल करेंगे खरीदारी

Thu, 28 Oct 2021 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं। दिवाली पर बाजार में जाम न लगे, इसके लिए कोतवाली और यातायात पुलिस ने प्लान तैयार कर लिया है। इसके तहत बाजार में वाहनों की नो-एंट्री रहेगी। किसी प्रकार के वाहनों को बाजार में घुसने नहीं दिया जाएगा। बाजार के बाहरी किनारों पर बैरियर लगाकर पुलिस तैनात की जाएगी और बाजार के अंदर भी पुलिस तैनात रहेगी। धनतेरस से पहले ये प्लान लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में सबसे ज्यादा बड़ा बाजार, घंटाघर, छह सड़का, टिकटगंज और नेहरू चौक के आसपास भीड़ रहती है। अक्सर इन्हीं इलाकों में भीड़ बढ़ने से व्यवस्थाएं बिगड़ जाती हैं। यहां वाहनों के आने से जाम भी लग जाता है। हालांकि इस एरिया में बड़े वाहन, कार और ऑटो आदि का जाना प्रतिबंधित है लेकिन ई-रिक्शा फिर भी इस इलाके में पहुंच जाते हैं। इससे जाम लग जाता है। दिवाली पर इन इलाकों में ज्यादा भीड़भाड़ रहने का अनुमान है। जाम न लगे, बाजार में व्यवस्था बनी रहे। इसके लिए पुलिस ने पहले से तैयारियां कर लीं हैं। गोपी चौक से लेकर टिकटगंज, गांधी ग्राउंड शिव मंदिर से लेकर घंटाघर तक कई जगह प्वाइंट बनाए जाएंगे। यहां जगह-जगह पुलिस तैनात की जाएगी। इन इलाकों में वाहनों की नो-एंट्री रहेगी। शहर व गांव देहात से आने वाले लोगों को बाजार में पैदल ही जाना पड़ेगा। उन्हें अपने वाहन बाजार में घुसने से पहले ही छोड़ने पड़ेंगे।
विज्ञापन

ये व्यवस्था पिछले साल भी लागू की गई थी। इससे दिवाली पर भीड़भाड़ तो दिखाई दी लेकिन कहीं जाम नहीं लगा। इससे पुलिस ने यह प्लान धनतेरस से पहले लागू करने का फैसला लिया है। कहां कितनी पुलिस लगाई जाएगी, इसकी तैयारियां चल रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां लगाए जाएंगे बैरियर
-बाजार में दिवाली पर जाम न लगे। इसके लिए लावेला चौक, गोपी चौक, घंटा घर, हलवाई चौक, टिकटगंज चौराहा, मालवीय गंज चौक, छह सड़का, गांधी ग्राउंड शिव मंदिर चौराहा पर पुलिस लगाई जाएगी। यहां बैरियर भी लगाए जाएंगे। यहां से बाजार में वाहनों के घुसने पर पाबंदी रहेगी।

खाली जगह में लगा सकेंगे फड़ व ठेले
अक्सर बाजार में सड़क पर ठेले लगने से व्यवस्था बिगड़ जाती है। इससे पुलिस प्रशासन ने जमीन पर फड़ लगाने वाले और ठेले लगाने वालों के लिए जगह निश्चित की है।


त्योहार पर बाजार में जाम न लगे, इसके लिए वाहनों की नो-एंट्री रहेगी। जगह-जगह पुलिस तैनात की जाएगी। बाहरी छोर पर बैरियर लगाए जाएंगे, जिससे किसी वाहन के जाने पर रोका जा सके। इससे लोगों को परेशानी नहीं होगी। वह आसानी से खरीदारी कर सकेंगे।
- प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed