{"_id":"6133d1038ebc3e0b132f33f0","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly4585594179","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा के जलस्तर में आई गिरावट, कटान और तेज हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा के जलस्तर में आई गिरावट, कटान और तेज हुआ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। नरौरा बैराज से कम पानी छोड़े जाने के बाद शनिवार को गंगा के जलस्तर में और गिरावट आई है। इसके साथ ही कटान भी ज्यादा तेज हो गया है। बृहस्पतिवार को गंगा का जलस्तर मीटरगेज पर 162.580 सेमी दर्ज किया गया था। शुक्रवार को यह 162.200 पर पहुंच गया है। बृहस्पतिवार के मुकाबले शुक्रवार को जलस्तर में 38 सेमी की कमी थी। गंगा के मीटरगेज पर खतरे का निशान 162 सेमी पर है। शनिवार को जलस्तर और गिरा है। शनिवार को जलस्तर 162.18 दर्ज किया गया है। शनिवार को नरौरा बैराज से गंगा में 53 हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा गया है।
पिछले कई दिन गंगा में नरौरा बैराज से प्रतिदिन एक लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा जा रहा था। इसके कारण गंगा में उफान बना हुआ था। इन दिनों खतरे के निशान पर गंगा का जलस्तर 66 सेमी तक ऊपर पहुंच गया था। शुक्रवार को नरौरा बैराज से गंगा में 68 क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा गया था। इसके बाद जलस्तर में मामूली गिरावट दर्ज की गई थी। शनिवार को गंगा में 53673 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इस बीच कछला में मीटरगेज के खतरे के निशान पर गंगा का जलस्तर घटकर 162.180 पर आ गया है। हालांकि, यह भी खतरे के निशान से करीब 18 सेमी ज्यादा है।
जलस्तर कम होने के साथ गंगा ने कटान और तेज कर दिया है। उसहैत तटबंध के साथ यहां प्रेमी नगला, जटा, ठकुरी नगला, कमलैयापुर, जसवंत नगला, अहमद नगर बछौरा, कदमनगला, दलनगला और रहपुरा में भी कई स्थानों पर कटान हो रहा है। सहसवान में कोतल नगला, तेलिया नगला, तोफीनगला, आसे नगलामें गंगा कटान कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि हालात तेजी से सामान्य हो रहे हैं। कटान वाले स्थानों पर निगरानी के साथ कटान रोकने के बंदोबस्त भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
कुछ स्थानों पर गंगा कटान कर रही हैं। जलस्तर तेजी से कम हो रहा है। उसहैत बांध पर कटान की स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरे जैसी कोई स्थिति नहीं है। गंगा का जलस्तर मीटरगेज पर अब घटकर 162.180 पर आ गया है। -नेशपाल सिंह, सहायक अभियंता बाढ़ खंड