फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

डेयरी उत्पादों में ज्यादा मिलावट, दूध के आधे से ज्यादा नमूने हो रहे फेल

Thu, 02 Sep 2021 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं। मिलावटखोर लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं। सबसे ज्यादा मिलावट दूध में की जा रही है। खास बात यह है कि 2020-21 में मिलावट के मामलों में खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने मिलावटखोरों से 1.64 करोड़ का जुर्माना वसूल किया। इस वर्ष 22 मामलों में अब तक 26.10 लाख जुर्माना वसूला जा चुका है। सबसे ज्यादा मिलावट दूध में समाने आई है। जांच में आधे से ज्यादा नमूने फेल हो गए।
विज्ञापन

खाद्य पदार्थों में बड़े स्तर पर मिलावट हो रही है। सिंथेटिक दूध, सिंथेटिक पनीर से लेकर मिठाइयों, बेसन, दालों और आटा तक में मिलावट हो रही है। एफएसडीए ने जिले में अभियान चलाकर 2020-21 में खाद्य पदार्थों के कुल 334 सैंपल लिए थे। इनमें 169 सैंपल जांच में फेल हो गए। दूध के कुल 134 सैंपल में इस वर्ष 64 सैंपल फेल हुए। दूध के सैंपल की बात करें तो आधे से ज्यादा सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे। दूध में रिफाइंड, वॉशिंग पाउडर और यूरिया तक की मिलावट पाई गई। सैंपल फेल होने के इन मामलों में एफएसडीए ने मिलावटखोरों से 1.64 करोड़ का जुर्माना वसूल किया।
विज्ञापन

इस वर्ष की बात करें तो छह माह के दौरान अब तक जिले में कुल 113 सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें दूध के 39 सैंपल शामिल हैं। गौर करने वाली बात यह है कि प्रयोगशाला से अब तक आईं रिपोर्ट में दूध के 10 सैंपल फेल निकले हैं। इस वर्ष मिलावट के 22 मामलों में 26.10 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूल किया जा चुका है। मिलावट के सबसे ज्यादा मामले डेयरी उत्पादों में सामने आ रहे हैं। इनमें भी दूध के सबसे ज्यादा सैंपल फेल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों का कहना है कि सिंथेटिक दूध किडनी और लीवर पर खतरनाक प्रभाव डालता है। आमतौर पर बच्चों के लिए यह सबसे ज्यादा नुकसानदेह होता है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शरद गुप्ता का कहना है कि सिंथेटिक दूध के सेवन से बच्चों को पेट संबंधी रोग हो जाते हैं। उनकी आंखों पर भी इसका प्रतिकूल असर होता है। इसके साथ ही सिंथेटिक दूध के सेवन से बच्चे कुपोषण तक का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में दूध का सेवन काफी सावधानी के साथ करना चाहिए।

मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जाता है। दूध और डेयरी उत्पादों में मिलावट के ज्यादा मामले सामने आते हैं। पिछले वर्ष दूध के कुल 134 नमूनों में 65 नमूने फेल हुए थे। इस वर्ष अब तक दूध के 39 नमूने लिए जा चुके हैं। इनमें 10 की रिपोर्ट आ चुकी है। यह नमूने जांच में फेल हुए हैं। पिछले वर्ष एक करोड़ 64 लाख और इस वर्ष अब तक मिलावट के मामलों में 26 लाख 10 हजार का जुर्माना वसूला किया जा चुका है। - चंद्रशेखर मिश्रा, जिला अभिहीत अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed