फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

बारिश ने बिगाड़ी शहर की सूरत

Tue, 31 Aug 2021 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
यह है शहर का व्यस्त इलाका गद्दी चौक। यहां जलभराव और कीचड़ के कारण सोमवार को भी लोगों को आवागमन में - फोटो : BADAUN
बदायूं। बारिश ने शहर का भूगोल बिगाड़ कर रख दिया है। हालांकि, सोमवार को बारिश नहीं हुई लेकिन शनिवार-रविवार को हुई बारिश के कारण हुआ जलभराव दूसरी दिन भी समस्या बना रहा। कई जगह मंदिरों के आसपास जलभराव और कीचड़ के कारण जन्माष्टमी पर लोगों को काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन

शनिवार-रविवार को हुई बारिश के बाद जहां एक ओर लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली वहीं दूसरी ओर कीचड़ और जलभराव ने शहर में दुश्वारियों को बढ़ा दिया। नाले चोक होने से बारिश का पानी और नालों की कीचड़ सोमवार को भी परेशानी का कारण बना रहा। गद्दी चौक शहर में काफी व्यस्त इलाका है। यहां सोमवार को दूसरे दिन भी जलभराव और कीचड़ के कारण समस्या रही। आस-पास के व्यापारियों का कहना है कि यहां बिना बारिश के ही जलभराव रहता है। ऐसे में उनका व्यापार भी प्रभावित होता है। ग्राहक आस-पास कीचड़ और जलभराव होने के कारण उनकी दुकानों पर आना ही नहीं चाहते।
विज्ञापन

-
पनबड़िया बिजली उपकेंद्र में कीचड़ का साम्राज्य
मामूली बारिश में ही पनबड़िया बिजली उपकेंद्र के आस-पास के इलाकों में जलभराव हो जाता है। पनबड़िया के पास से नगर पालिका के तीन बड़े नाले गुजरते हैं। तीनों नाले चोक हैं। ऐसे में जल निकासी नहीं हो पाती। पनबड़िया मोहल्ले के साथ, बाबूराम मार्केट, गांधी ग्राउंड शिव मंदिर, सुभाष चौक के आसपास सबसे ज्यादा जलभराव होता है। पनबड़िया बिजली उपकेंद्र में भी जलभराव हो जाता है। यहां भी कई दिन से कीचड़ और जलभराव है। ऐसे में उपकेंद्र पर आने वाले उपभोक्ताओं को समस्या हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
लोगों ने कहा-कब खत्म होगी पालिका अफसरों की अनदेखी
नगर पालिका अनदेखी कर रही है। नाले चोक हैं और सड़कों पर गड्ढे हैं। पानी की निकासी नहीं हो पाती। सड़कों पर कीचड़ और जलभराव से व्यापार भी प्रभावित होता है।

-विकास गुप्ता
-
सुभाष चौक, पनबड़िया, गद्दीचौक इलाकों में ज्यादा समस्या है। मामूली बारिश में ही यहां जलभराव हो जाता है। चोक नालों के कारण बिना बारिश के ही जलभराव रहता है।
-आसिम सिद्दीकी
-
नालों की सफाई ही ठीक तरह से हो जाए तो इस तरह जलभराव न हो। बारिश में जलभराव तो होता ही है। अगर नाले साफ होंगे तो पानी की निकासी हो जाएगी।
-बादल दिवाकर
-
नगरपालिका में कई बार शिकायत की गई। गद्दी चौक पर सड़क काफी नीची हो गई है। काफी समय से सड़क का निर्माण और नालों की सफाई न होने के कारण समस्या है।
-गजेंद्र कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed