फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

गंगा के जलस्तर बढ़ा, कटान हुआ तेज

Sat, 28 Aug 2021 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं। गंगा के जलस्तर में शुक्रवार को मामूली इजाफा हुआ है। इससे कटान तेज हो गया है। गंगा-महावा और उसहैत बांध पर कटान रोकने के इंतजाम किए जा रहे हैं। दोनों तटबंधों को संवेदनशीन श्रेणी में रखा गया हे। शुक्रवार को गंगा में नरौरा बैराज से 78800 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। रविवार को एक लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी आने की संभावना है।
विज्ञापन

कुछ दिन सामान्य रहने के बाद गंगा का जलस्तर एक बार फिर से कम-ज्यादा होने लगा है। ऐसे में कटान तेज हो रहा है। शुक्रवार को कछला में मीटरगेज पर गंगा का जलस्तर 162.250 दर्ज किया गया। मेटरगेज पर खतरे का निशान 162 सेमी पर है। शुक्रवार को बिजनौर से गंगा में 89 हजार से ज्यादा और हरिद्वार से 1.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। हरिद्वार से छोड़ा गया पानी रविवार तक नरौरा पहुंच जाएगा। इसके बाद यहां से एक लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़े जाने पर गंगा में उफान आने की संभावना के मद्देनजर बाढ़ खंड अभी से तैयारियां कर रहा है।
विज्ञापन

सहायक अभियंता बाढ़ खंड नेशपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार को जल स्तर में कुछ इजाफा होने के बाद कटान तेज हुआ है। कटान रोकने को सभी प्रबंध किए जा रहे हैं। गंगा-महावा और उसहैत बांध की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed