फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

कछला गंगाघाट पर बनेगा अतिथिगृह

Sat, 07 Aug 2021 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
कछला गंगाघाट पर अतिथि गृह की आधारशिला रखते राजकुमार शर्मा। - फोटो : BADAUN
उझानी (बदायूं)। कछला गंगाघाट पर बनने वाले अतिथि गृह के निर्माण के लिए बिल्सी के भाजपा विधायक आरके शर्मा के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद आवास विकास परिषद ने निर्माण शुरू करा दिया। आधारशिला विधायक के भाई राजकुमार शर्मा ने रखी।
विज्ञापन

यहां बता दें कि अतिथि गृह के लिए गंगा महाआरती स्थल के पास ही पिछले दिनों भूमि का चयन किया गया था। भूमि पूजन व आधार शिला रखने के बाद विधायक आरके शर्मा के भाई राजकुमार शर्मा ने गंगाघाट के विकास की प्रतिबद्धता को भी दोहराया। कहा कि अतिथि गृह बनने के बाद श्रद्धालुओं को रात्रि विश्राम के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। विधायक निधि के करीब 50 लाख रुपये से बनने वाले अतिथि गृह के निर्माण की जिम्मेदारी आवास विकास परिषद को सौंपी गई है।
विज्ञापन

बता दें कि गंगाघाट बरेली-मथुरा हाईवे से जुड़ा है। स्नान पर्वों के अलावा रविवार और अन्य दिनों में हाथरस, अलीगढ़, एटा, कासगंज, बरेली के साथ राजस्थान से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं। भूमि पूजन के दौरान विधायक प्रतिनिधि मुकेश तोमर, प्रदीप शर्मा, मुनीष राघव, भाजपा ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष अजय तोमर, नीरज शर्मा, मोहित तोमर, आनंद मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
एक दशक से क्षतिग्रस्त है पर्यटक आवास गृह
कछला गंगाघाट पर राधेलाल कॉलेज के सामने कांग्रेस सरकार में तत्कालीन पर्यटन मंत्री रहीं प्रमिला भदवार मेहरा के प्रयासों से पर्यटक आवास गृह का निर्माण हुआ था। चार-छह साल तक तो सबकुछ ठीक रहा लेकिन धीरे-धीरे पर्यटक आवास गृह क्षतिग्रस्त होता चला गया। करीब एक दशक से वह दयनीय हालत में खाली पड़ा हुआ है। पांच साल पहले उसे दुरुस्त कराने की कवायद शुरू की गई थी लेकिन कोशिश परवान नहीं चढ़ पाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed