फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

पुलिया तोड़कर बनवा दी, पर दोनो साइड की रोड बनवाना भूल गई पालिका

Thu, 21 Jan 2021 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं। पनवड़िया पर जलभराव की समस्या के निदान के लिए नगर पालिका ने करीब छह माह पहले उपकेंद्र के सामने बनी पुलिया तोड़ी थी। लगभग तीन महीने तक पुलिया टूटी रहने से लोगों का इधर से निकलना बंद रहा था। फिर जैस-तैसे पुलिया तो बना दी गई, लेकिन उसके दोनों तरफ की सड़क बनाना नगर पालिका प्रशासन भूल गया। मजबूरन लोग नाला काटकर बनाए गए पानी के अस्थायी निकास के ऊपर पटिया डालकर निकल रहे हैं। इस पर केवल दोपहिया वाहन निकल पाते हैं। इस समस्या को छह बीत गए, लेकिन अभी भी यह रास्ता ऊबड़खाबड़ पड़ा है, जिससे लोग रात में घायल हो रहे हैं। पालिका प्रशासन कार्रवाई के नाम पर ठेकेदार को केवल नोटिस जारी कर रहा है।
विज्ञापन

सुभाष चौक से लावेला चौक को जाने वाले मार्ग पर पनबड़िया बिजली उपकेंद्र स्थित है। यहां बारिश के दिनों में काफी जलभराव हो जाता है। हालत ये हो जाती है कि शिव मंदिर गांधी ग्राउंड चौराहे से जाने वाली प्रत्येक सड़क पर घुटनों तक पानी भर जाता है। पनबड़िया बिजली उपकेंद्र के बाहर नालों पर लोगों ने निर्माण करा रखे हैं। साथ ही आधी से ज्यादा सड़क घेर रखी है। इस कारण यहां जलभराव की समस्या विकट रूप ले लेती है। पनबड़िया बिजली उपकेंद्र के अंदर तक पानी भर जाता है, जिससे न केवल स्टाफ को परेेशानी उठानी पड़ती है बल्कि आसपास की बिजली आपूर्ति तक बंद करनी पड़ती है। लोगों ने इसकी समस्या को डीएम कुमार प्रशांत के सामने रखा तो उन्होंने इसका निरीक्षण करते हुए यहां पुलिया का निर्माण कराने के निर्देश पालिका को दिए थे। डीएम के आदेश पर पिछले साल अगस्त में पनबड़िया बिजली उपकेंद्र के बाहर बनी पुरानी पुलिया को तोड़ दिया गया था।
विज्ञापन

पनबड़िया के लोगों ने सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन
ऊबड़ खाबड़ पड़ी इस सड़क पर लोग अक्सर गिरकर चोटिल हो जाते हैं। रात में तो अक्सर ऐसा होता है। बीती रात भी बुजुर्ग विष्णुदेव शर्मा (60) यहां ठोकर खाकर गिर पड़े, जिससे उनके काफी चोट आई। इधर, पनबड़िया निवासी संजीव कुमार, मनोज कुमार, विजय यादव, सुभाष, वीरपाल आदि ने सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार को ज्ञापन देकर इस रास्ते पर अधूरी पड़े काम को पूरा कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पनबड़िया में पुलिया निर्माण काफी दिनों से अधूरा पड़ा हुआ है। इससे लोगों को आने जाने में असुविधा हो रही है। इसको लेकर ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया है और तेजी से काम करने के निर्देश दिए हैं। यदि अब भी काम शुरू नहीं होता है तो अंतिम नोटिस दिया जाएगा, उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
दीपमाला गोयल, पालिकाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed