फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

पीएसी महिला बटालियन के दूसरे नक्शे से कमियां दूर करके शासन को भेजा

Sat, 16 Jan 2021 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं। पीएसी महिला बटालियन के लिए बिल्डिंग का निर्माण इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन (ईपीसी) मॉडल पर किया जाएगा। इसलिए बिल्डिंग का नक्शा दोबारा डिजाइन करके शासन को भेजा गया है। अब इसका एस्टीमेट बनाया जाएगा। अनुमोदन के बाद बिल्डिंग निर्माण का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फरवरी 2020 में लखनऊ, गोरखपुर और बदायूं में पीएसी की महिला बटालियन खोलने के निर्देश दिए थे। इसके बाद यहां पीएसी की महिला बटालियन खोलने की तैयारी शुरू कर दी गई। प्रशासन ने दातागंज के सैजनी में बिल्डिंग बनाने के लिए जगह चिह्नित की थी। राजस्व विभाग की मदद से सैजनी में 19 हेक्टेयर भूमि पर पीएसी के लिए बिल्डिंग बनाने की अनुमति दे दी गई। इसके बाद में लोक निर्माण विभाग ने इसकी फाइल बनाकर शासन को भेजी थी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, फाइल अंतिम चरण में चल रही थी, तब तक कोरोना काल शुरू हो गया, जिसके कारण सभी गतिविधियों पर रोक लगा दी गई।
विज्ञापन

अब शासन ने इसे ईपीसी (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन) मॉडल पर बनाने का फैसला लिया है। इसकी वजह से बिल्डिंग का दोबारा नक्शा बनाया गया, जिसे और उसे 18 दिसंबर को कमेटी के समक्ष पेश किया गया था। कमेटी ने नक्शा में कुछ कमियां बताकर सुधार करने के निर्देश दिए थे। कमेटी के बताए अनुसार बिल्ंिडंग का नक्शा दोबारा बनाया गया, जिसे कमांडेंट, आठवीं वाहिनी पीएसी बटालियन, लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन व अन्य अफसरों से अवलोकन कराया गया, जिन्होंने ओके की रिपोर्ट लगा दी है। इससे बिल्डिंग का नक्शा दोबारा डिजाइन करके शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैजनी में पीएसी की महिला बटालियन के लिए बिल्डिंग का निर्माण होना है, जो ईपीसी मॉडल पर बनाई जाएगी। इसको लेकर पूर्व में बने नक्शे में कुछ कमियां पाई गईं थीं, जिन्हें दूर करके दूसरा नक्शा बनाया गया था। उसे टीम के सदस्यों ने देखा और सही मिलने पर शासन को भेज दिया गया है।
- अमर सिंह, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed