{"_id":"5f7735fd8ebc3e9bfb4875e2","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly421882413","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनूपुरा और भोजपुर में निशुल्क मिलेगी दवा, खुलवाया मेडिकल स्टोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनूपुरा और भोजपुर में निशुल्क मिलेगी दवा, खुलवाया मेडिकल स्टोर
विज्ञापन
धनूपुरा गांव में प्रतियोगिता के बाद पोस्टर दिखाते बच्चे। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कादरचौक/ बदायूं। गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर धनूपुरा और भोजपुर गांव में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इससे पहले गांधी जयंती मनाई गई। महिलाओं ने गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। तो वहीं स्कूली बच्चों ने निबंध व कार्टून प्रतियोगिता में भाग लिया। बच्चों ने नशा मुक्त गांव और अपराध मुक्त गांव बनाने का संदेश दिया।
शुक्रवार सुबह धनूपुरा और भोजपुर गांव पहुंचे सीओ अनिरुद्ध सिंह ने गांव की महिलाओं और बच्चों के साथ गांधी-शास्त्री जयंती मनाई। पहली बार उन्होंने गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। राष्ट्रगान गाया। इसके बाद सीओ और कादरचौक एसओ प्रयागराज सिंह ने बच्चों को किताबें और स्लेट भेंट कीं। इंटर पास छात्र-छात्राओं की अपराध और नशा मुक्त गांव के ऊपर निबंध प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें अजय प्रथम स्थान पर रहे। कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने नशा और अपराध मुक्त गांव के कार्टून प्रतियोगिता में भाग लिया। इसमें शिम्पी प्रथम स्थान पर रहीं। जबकि कक्षा छह से आठ तक के बच्चों ने गांधी जी का चित्र बनाया। बाद में सीओ ने काजल, ज्योति, चंद्रपाल, सुमित, सौरभ, संगीता, दीपक, विपिन आदि बच्चों को पुरस्कृत किया। इस प्रतियोगिता के दौरान गांव का खुशनुमा माहौल दिखा। बच्चों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
शुक्रवार को सीओ गांव में नई सौगात लेकर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों के लिए निशुल्क दवा के लिए मेडिकल स्टोर खुलवाया है। इसकी जिम्मेदारी पढ़े-लिखे छात्र-छात्राओं को दी गई है। जिन्होंने नर्सिंग कोर्स कर लिया है। उन्हें बताया गया है कि वह डॉक्टर से परामर्श लेकर मरीज को दवा दें। इस दौरान सीओ बच्चों के साथ क्रिकेट और फुटबाल मैच भी खेले।
विज्ञापन
डीएम के जाते ही निर्माण कार्य बंद
धनूपुरा और भोजपुर में जिला प्रशासन ने सामुदायिक शौचालय, पंचायत घर, खेल मैदान और बरात घर बनाने का वादा किया था। इनमें पंचायत घर और सामुदायिक शौचालय का निर्माण भी शुरू करा दिया गया था। दो दिन पहले डीएम कुमार प्रशांत गांव पहुंचे थे। एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया था। पुलिस ने छात्राओं को साइकिल और महिलाओं को सिलाई मशीन बांटी थीं लेकिन ये कार्यक्रम खत्म होते ही गांव में निर्माण कार्य बंद हो गए।