फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

सिरसा के बोरिंग से निकलने वाला पानी पेट्रोलियम पदार्थ नहीं

Sun, 27 Sep 2020 06:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 06:47 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
दातागंज। क्षेत्र के गांव सिरसा की जमीन पर पेट्रोलियम पदार्थ होने की बात एक तरह से सिर्फ अफवाह साबित हुई है। जांच में साफ हो गया है कि जमीन में पेट्रोलियम पदार्थ का भंडार नहीं है। आशंका जताई गई है कि यहां जमीन में किए गए बोरिंग में किसी तरह से मोबिल ऑयल या फिर अन्य कोई पेट्रोलियम पदार्थ गिर गया होगा। इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि कुछ स्थानों पर इस तरह छुटपुट मामले सामने आते रहते हैं।
विज्ञापन

दातागंज तहसील का गांव सिरसा अरिल नदी किनारे बसा हुआ है। यहां अरिल नदी किनारे जाहिदा पत्नी रहमान का 25 बीघा का गाटा नंबर 613 खेत है। सात अगस्त को जाहिदा के बेटे सोनू ने यहां नलकूप के लिए बोरिंग कराया था। पाइप डालने के बाद बोरिंग की गहराई नापने के लिए तकुली में पानी निकाला गया तो उसमें चिकनाहट होने के साथ केरोसिन जैसी महक आ रही थी। शक होने पर यहां लोगों ने इस पदार्थ को उपले पर डालकर जलाया तो उपला जलने लगा। सूचना पर एसडीएम कुंवर बहादुर सिंह भी राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। मौके पर पड़ताल के बाद यहां से पानी का सेंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। बाद में खनिज विभाग की टीम ने भी मुआयना किया। करीब डेढ़ महीने की जांच के बाद साफ हो गया है कि जमीन में पेट्रोलियम पदार्थ का भंडार नहीं है। एसडीएम ने बताया कि जांच में सिरसा की जमीन में पेट्रोलियम पदार्थ नहीं मिला है। पानी के पेट्रोलियम पदार्थ आने की कोई और वजह रही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed