{"_id":"5f64f7f38ebc3e74af2fe9e6","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly420302853","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडस्ट्रियल एरिया में खोली जाएगी पुलिस चौकी और बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडस्ट्रियल एरिया में खोली जाएगी पुलिस चौकी और बैंक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। ब्लॉक सलारपुर में स्थित इंडस्ट्रियल एरिया के दिन अब बहुरने वाले हैं। क्योंकि यहां पर बैंक शाखा खोलने से लेकर पार्क तक स्थापित किया जाएगा। ऐसे में आने वाले दिनों में यहां के हालात बिल्कुल भी भिन्न दिखाई देंगे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए यहां पर पुलिस चौकी खोलने के साथ ही डायल 112 का प्वाइंट निर्धारित किया गया है। ताकि एक गाड़ी यहां पर खड़ी रही।
शहर से करीब 10 किलोमीटर दूर ब्लाक सालारपुर में इंडस्ट्रियल एरिया है। जहां पर कई उद्योग धंधे संचालित हैं। वहीं शहर से दूर होने की वजह से यहां पर व्यापारियों को सुरक्षा का अभाव रहता है। इसको लेकर व्यापारियों द्वारा डीएम से भी मिल चुके हैं। व्यापारियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को डीएम कुमार प्रशांत ने एसपी सिटी प्रवीण सिंह चौहान, उपायुक्त उद्योग जैस्मिन व अन्य उद्योगपतियों के साथ उद्योगी क्षेत्र सालारपुर में व्यवस्थाओं को देखा। डीएम ने निर्देश दिए कि उद्योगी क्षेत्र के खाली प्लॉट्स को उद्योग स्थापित करने के लिए आवंटित किया जाए। विद्युत विभाग से सर्वे कराकर उद्योग क्षेत्र के लिए निजी फीडर स्थापित कराया जाए। उद्योग क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए यहां पुलिस चौकी बनाई जाए, यहां पर 112 पुलिस की उपलब्धता रहे, सड़कों एवं नालियों का निर्माण कराया जाए। साथ ही डीएम ने कहा कि यहां पर पार्क को विकसित किया जाए। इन भी बिंदुओं पर निगरानी रखने के लिए सोसायटी स्थापित की जाए। वहीं डीएम ने प्लाट डबलपमेंट की भूमि का निरीक्षण कर जिला उद्योग केंद्र में बैंक स्थापित करने के लिए स्थान का चिन्हांकन भी किया।
नोटिस देकर खाली कराए प्लॉट
-डीएम ने निर्देश दिए कि जो प्लॉट उद्योग करने के लिए हैं। उन प्लॉट में खेेती नहीं होनी चाहिए। लोगों को नोटिस देकर प्लॉट को खाली कराया जाएगा।