फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

शहर के सुनियोजित विकास के लिए बदायूं महायोजना- 2031 की तैयारी

Fri, 11 Sep 2020 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं। वर्ष 1991 में जनपद के विकास के लिए महायोजना बनाई गई थी, जिसमें शहर के सुनियोजित विकास का खाका तैयार किया गया था। इसके अंतर्गत शहर में दो ओवरब्रिज, पावर सब स्टेशन, ट्रांसपोर्ट नगर समेत कई चीजें शहर में बनाई जानी थी, लेकिन जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते यह योजना आज तक क्रियांवित नहीं हो पायी। अब एक बार फिर डीएम कुमार प्रशांत के प्रयासों से शहर के विकास के लिए बदायूं महायोजना 2031 का खाका तैयार किया गया है, जिसके तहत गुरुवार को डीएम ने एक बैठक के माध्यम से व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और गणमान्य नागरिक से चर्चा तथा उनसे सुझाव मांगे।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में डीएम कुमार प्रशांत ने अमृत योजना के तहत बन रहे मास्टर प्लान 2031 के संबंध में बैठक आयोजित की। डीएम ने बताया कि जीआईएस बेस मास्टर प्लान पर काम शुरू किया जाएगा। प्राधिकरण को हैदराबाद स्थित राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र से शहर का सैटेलाइट इमेज आधारित बेस मैप ले रही है।
विज्ञापन

इस मैप से महायोजना 2031 का काम तेजी पकड़ेगा। इसके लिए विकास प्रारूप 2031 (मास्टर प्लान) की तरह ही अमृत प्लान बनेगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। शहर के हर घर, मोहल्ले, कॉलोनी में रहने वालों हर व्यक्ति की जानकारी सर्वे रजिस्टर में दर्ज होगी। इसी हिसाब से सुविधाएं मिलेगी। शहर और विस्तारित क्षेत्र गांवों के लिए संबंधित विभाग की तरफ से हाल ही में बनाया गया मास्टर प्लान-2031 लागू होगा। अब नए सिरे से जियोग्राफिकल इन्फर्मेशन सिस्टम (जीआईएस) बेस्ड मास्टर प्लान बनेगा। अमृत योजना के साथ शहर के समग्र विकास का प्लान तैयार होगा। उन्होंने कहा कि नए सिरे से मास्टर प्लान तैयार करने की कवायद शुरू कर दी गई है, सर्वे कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि जयपुर की कार्यदायी संस्था एनके बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड की टीम काम कर रही है। टीम के सदस्यों ने बताया कि एजेंसी को जीआईएस मैप जुटा रही है। इसके बाद भौतिक सत्यायन और डाटा एनालाइसिस किया जाएगा। सर्वे का काम तेजी से किया जा रहा है।
सुझाव देने की जगह शिकायत करने पर डीएम ने टोका व्यापारी को
शहर के विकास को लेकर डीएम कुमार प्रशांत काफी गंभीर है। शहर को व्यवस्थित करने के लिए उनके द्वारा लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान समेत नाला सफाई आदि अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। उनका प्रयास है कि जनता को बेहतर शहर मिल सके। जनता की शिकायतों को सुनने के लिए वह हर समय प्रयासरत रहते हैं, लेकिन गुरुवार को हुई बैठक में उन्होंने साफ कह दिया कि ये बैठक केवल सुझाव रखने के लिए है, शिकायतों के लिए नहीं ताकि शहर के सुनियोजित विकास के लिए सभी की बात सुनी जा सके। यदि किसी को शिकायत है तो उसके लिए वह कार्यालय में आ सकता है। इस पर भी एक व्यापारी ने सुझाव की जगह शिकायत करना शुरू कर दिया तो डीएम ने उन्हें टोक दिया और केवल सुझाव रखने की बात की।

वर्ष 1991 की महायोजना में होने थे यह काम
जब वर्ष 1991 में बदायूं के विकास के लिए महायोजना बनाई गई, तब तय हुआ था कि 2011 तक शहर के बाहर तीन बाईपास, दो ट्रांसपोर्ट नगर, आंवला रोड पर एक बस स्टैंड, दो ओवरब्रिज, 50-50 शय्याओं के पांच अस्पताल का निर्माण, नियमित विद्युतापूर्ति के लिए विभिन्न आवासीय क्षेत्रों में सब स्टेशनों का निर्माण आदि कराया जाएगा, लेकिन यह योजना परवान नहीं चढ़ सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed