फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

एसओ ही नहीं..पूरा थाना लगा रहा था ‘तड़का’, दो सिपाही सस्पेंड

Mon, 31 Aug 2020 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं/ उघैती। उघैती थाने के एसओ राकेश चौहान का वीडियो क्या वायरल हुआ, थाना पुलिस की हकीकत सामने आ गई। वहीं, पुलिस किस ढर्रे पर काम कर रही थी, अधिकारियों को ये भी पता चल गया। इससे ये तो साबित हो गया कि पुलिस लालच में फर्ज से मुकर रही थी। फिर चाहें रिपोर्ट का मामला हो गया या फिर विवेचना या चार्जशीट लगाना हो। इसके अलावा पुलिस जुआ, शराब, अवैध खनन के मामलों में भी लिप्त नजर जा रही है। इसकी हकीकत सामने आने पर दो सिपाहियों पर भी गाज गिरी है। उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन

एक दिन पहले शनिवार को उघैती थाने के एसओ रहे राकेश चौहान का वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में एसओ ने जो कहा वास्तव में वो चौंकाने वाला रहा लेकिन इसके साथ-साथ ये पोल भी खुल गई कि एसओ के साथ और पुलिस भी पुलिस कर्मी थाने में जमकर ‘तड़का’ लगा रहे थे। उस वीडियो में ही एक दरोगा एसओ की हां में हां मिलाता हुआ सुनाई दे रहा है। एसओ ये भी कह रहे हैं कि ये लोग देशी घी के लिए तैयार हैं। दरोगा जी इनका काम होना चाहिए। इस पर दरोगा ये कहते सुना गया है कि हां काम हो जाएगा। इसके अलावा एक और मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। थाना पुलिस इलाके में अवैध खनन का धंधा जोरों पर करा रही थी। दो दिन पहले ही एसडीएम और सीओ बिल्सी संजय कुमार रेड्डी ने उघैती में बड़े स्तर पर अवैध खनन पकड़ा था। इस दौरान 10 ट्रैक्टर-ट्रॉली और जेसीबी पकड़ी गई थी। जब इसकी छानबीन हुई तो पता चला कि थाना पुलिस की शह पर ही अवैध खनन चल रहा था। इस मामले में कुछ लोगों को जेल भी भेजा गया है। इसकी जांच रिपोर्ट पर एसएसपी संकल्प शर्मा ने कांस्टेबल विनोद कुमार और कांस्टेबल ड्राइवर विपिन कुमार फौजी को सस्पेंड कर दिया है। वहीं ये भी माना जा रहा है कि इस मामले में अभी और पुलिस कर्मियों पर गाज गिर सकती है।
विज्ञापन

राकेश चौहान के उघैती पहुंचे के बाद से शुरू हो गया था अवैध खनन
वीडियो वायरल होने के बाद सस्पेंड किए गए एसओ उघैती राकेश चौहान के उघैती एसओ बनाए जाने के बाद से ही यहां अवैध खनन शुरू हो गया था। बताते हैं कि करीब एक महीना पहले राकेश चौहान ने उघैती थाने का चार्ज संभाला था। इससे पहले वह एसओ जरीफ नगर थे। गौर करने वाली बात यह है कि जरीफनगर में उनकी तैनाती के दौरान वृक्षों का अवैध कटान और आरा मशीनों का संचालन चरम पर था। उघैती इलाके में अवैध खनन बड़े स्तर पर होता है। इससे एसओ की कमाई अच्छी खासी हो रही थी। इसके अलावा आरोपियों को पकड़ने और छोड़ने, तहरीर पर भी अवैध वसूली चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
उघैती थाने के दो सिपाही भी सस्पेंड किए गए हैं। अभी कुछ दिन पहले उघैती में अवैध खनन पकड़ा गया था। उसमें दोनों सिपाहियों की संलिप्तता नजर आ रही है। मामले की जांच सीओ बिल्सी कर रहे हैं। इसमें कौन-कौन शामिल था। इसकी जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- सिद्घार्थ वर्मा, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed