फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

ईओ अलापुर और डीपीएम के वेतन रोकने के निर्देश

Wed, 26 Aug 2020 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 02:20 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं। मंडलायुक्त रणवीर प्रसाद ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में डीएम कुमार प्रशांत के साथ में विकास कार्यों की समीक्षा की। मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि आवारा घूम रहे गोवंशों को कैटल कैचर के माध्यम से पकड़ा जाए। सभी गोशालाओं में वर्मी कंपोस्ट खाद बनाया जाए। तालाबों का युद्ध स्तर पर निर्माण कराया जाए। साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखा जाए। फॉगिंग एवं छिड़काव निरंतर जारी रहे। इस दौरान लापरवाही बरतने पर ईओ अलापुर और डीपीएम के वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने बैठक में शौचालय निर्माण गड़बड़ी पाने पर डीपीएम विकास कुमार का मानदेय रोकने के निर्देश दिए हैं। बैठक में ईओ अलापुर अनुपस्थित रहने पर भी उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। सफाई नायक अजय कुमार के क्षेत्र में कार्य की स्थिति खराब मिलने पर कार्रवाई के निर्देश दिए। टीएसी बाबू द्वारा लंबे समय तक जांच दबाए बैठे रहने पर एडीएम एफआर को इनके पटल की जांच करने को कहा। जिन लाभार्थियों ने प्रथम किश्त प्राप्त कर शौचालय बनाना शुरू कर दिया है, उनको दूसरी किश्त जारी करने की बात भी कही। ईओ वजीरगंज ने मंडलायुक्त को अवगत कराया कि एक भूमाफिया ने रामलीला मैदान में दुकानों का अवैध निर्माण कराकर पांच-पांच लाख रुपये में दुकानें बेच दी हैं। मंडलायुक्त ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जांच कर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कोविड-19 की समीक्षा कर आयुक्त ने किया कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण
बदायूं। मंडलायुक्त रणवीर प्रसाद ने स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों व अधिकारियों के साथ कोविड-19 की समीक्षा बैठक की। मंडलायुक्त ने एल-1, एल-2 में सीसीटीवी कैमरे सक्रीय रखने, निजी नर्सिंग होम में टीम बनाकर निरीक्षण करने, साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखने, राजकीय मेडीकल कॉलेज में बीएसएल लैब व 10 बेड के एल-3 को पूर्ण करके शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देश दिए है कि निजी नर्सिंग होम में यदि कोरोना का कोई केस निकलता है तो नर्सिंग होम को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया जाए। साथ ही उन्होंने कोविड कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed