फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

बदायूं में एल-2 अस्पताल में बढ़ाई जाएंगी सुविधाएं

Sat, 08 Aug 2020 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 01:58 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं। शुक्रवार को बरेली पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलों के डीएम और सीएमओ के साथ बैठक कर उन्हें जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इसके तहत बदायूं में एल-1 सुविधाएं पर्याप्त होने के कारण एल-2 सुविधाएं बढ़ाने को कहा गया है। इसके बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज में बने एल-2 अस्पताल में बेडों की संख्या समेत अन्य सुविधाओं में इजाफा किया जाएगा।
विज्ञापन

बदायूं में अभी तक जिला अस्पताल के अलावा उझानी में एल-1 अस्पताल बनाया गया है। जिला अस्पताल में जहां ट्रूनेट की जांच में पॉजिटिव निकलने वालों लोगों को तब तक रखा जाता है जब तक कि उनकी आरटीपीसीआर रिपोर्ट नहीं आ जाती, वहीं उझानी में बनाए गए एल-1 में साधारण लक्षणों वाले मरीजों को रखा जाता है। हाल ही में आसरा आवास में भी एल-1 सुविधा वाला अस्पताल बनाया गया है। इसके अलावा राजकीय मेडिकल कॉलेज एल-2 सुविधा वाला अस्पताल है। यहां ज्यादा लक्षण वालें गंभीर मरीजों को रखा जाता है। यहां सौ बेड का कोविड अस्पताल समेत वेंटिलेटर की सुविधा उपलब्ध है। यहां अभी लगभग एक दर्जन मरीज हैं जबकि सौ से ज्यादा यहां से ठीक होकर जा चुके हैं।
विज्ञापन

अब जैसे जैसे सैंपलिंग की संख्या ज्यादा हो रही है वैसे वैसे मरीजों की संख्या बढ़ रही है, साथ ही यहां पर एल-वन की उपलब्धता पर्याप्त है ऐसे में यहां एल-टू सुविधाओं की ज्यादा आवश्यकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने यहां एल-टू सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश डीएम कुमार प्रशांत को दिए हैं। डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सैंपलिंग बढ़ाने के साथ साथ एल-टू में सुविधाएं बढ़ाने को कहा है। इसके तहत मेडिकल कॉलेज में बेडों की संख्या समेत अन्य सुविधाओं में इजाफा किया जाएगा। इसके अलावा सभी जिलों को सर्विलांस के माध्यम से जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री के आदेश के तहत आगे काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed