{"_id":"5f2d55fe8ebc3e3cab6e5b55","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly4154100126","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन जिंदगियां निगलने वाला सरकारी आवास सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन जिंदगियां निगलने वाला सरकारी आवास सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्लामनगर। कस्बे के थाने के पास तीन लोगों की जान लेने वाले सरकारी आवास को स्वास्थ्य विभाग ने सील कर दिया है। इधर, दूसरे दिन भी मरने वालों के शव लेने के लिए कोई परिवार वाला आगे नहीं आया है। महिला के मायके वाले पहले ही शव लेने से इंकार कर चुके हैं।
थाने के पास स्थित स्वास्थ्य विभाग के जर्जर आवास में रिटायर्ड चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सुशील, उसकी पत्नी नसीमा और बेटा अनीस रहते थे। सोमवार रात तेज बारिश में आवास ढह गया। मलबे में दबकर तीनों की मौत हो गई। शव मलबे में दबे सड़ते रहे। बृहस्पतिवार को बदबू आने पर स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत और पुलिस से शिकायत की तब घटना के बारे में पता लगा। नसीमा का मायके इस्लामनगर के ही लश्करपुर ओहिया गांव में है। उसके मायके वालों ने शव लेने से इंकार कर दिया था।
इधर, सुशील के परिवार वालों के बारे में अब तक पता नहीं लग सका है। सुशील किसी दूसरे राज्य का बताया जा रहा है, लेकिन सालों से वह यहीं रह रहा था। तीनों शव फिलहाल मोर्चरी में रखे गए हैं। अगर कोई शव लेने के लिए आगे नहीं आता तो पुलिस इनका अंतिम संस्कार कराएगी। इंस्पेक्टर जसवीर सिंह ने बताया कि सुशील के परिवार वालों का कुछ भी पता नहीं है। इनके संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीरज भारती ने बताया कि आवास को सील कर दिया गया है।