{"_id":"5f2d43b68ebc3e3d0f459bbb","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly415397289","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में महिला सिपाही की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में महिला सिपाही की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सहसवान कस्बे के मोहल्ला सैफुल्लागंज में एक महिला सिपाही की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सिपाही छुट्टी लेकर घर आई थी। परिवार वालों के मुताबिक गुरुवार रात उसके सीने में दर्द उठा था। परिवारवाले उसे जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। इधर, पुलिस मामला संदिग्ध मान रही है। इस पर महिला सिपाही के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
महिला सिपाही दीक्षा पाठक (26) पुत्री सर्वेश पाठक मूल रूप से सहसवान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ककराला की रहने वाली थी। वर्तमान में उसका परिवार कस्बे के मोहल्ला सैफुल्लागंज में रह रहा है। बताते हैं कि दीक्षा पाठक हरदोई जिले में तैनात थी, लेकिन हाल में ही उसका ट्रांसफर मुरादाबाद जिले में हुआ था। अभी उसने मुरादाबाद में आमद नहीं कराई थी। इससे एक दिन पहले ही कांस्टेबल छुट्टी लेकर अपने घर सहसवान कस्बा आई थी। परिवार वालों के मुताबिक सिपाही दो भाई बहन हैं। उसका भाई रजनेश पाठक है।
रजनेश ने बताया कि गुरुवार रात अचानक दीक्षा पाठक को सीने में दर्द होने लगा। इस पर परिवार वाले उसे जिला अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने कांस्टेबल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की तैयारी कर दी है। जबकि गांव में चर्चा है कि महिला कांस्टेबल ने पारिवारिक विवाद के चलते जहर खाकर जान दी है। इस संबंध में सहसवान इंस्पेक्टर राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि कांस्टेबल के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों के अनुसार वह बीमार थी। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगी।