फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

कंपोजिट ग्रांट की जांच करने शासन से बदायूं पहुंची टीम

Fri, 07 Aug 2020 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 01:22 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं। परिषदीय विद्यालयों में कंपोजिट ग्रांट से हुए कार्यों का स्थलीय मुआयना करने के लिए शासन की टीम बदायूं पहुंच गई है। तकनीकि अधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में गठित इस टीम ने गुरुवार को वजीरगंज, उझानी और सहसवान ब्लॉक के करीब दर्जन भर प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पहुंचकर कंपोजिट ग्रांट से हुए कार्यों और खरीदे गए सामान की जांच की। टीम को स्कूलों में कंपोजिट ग्रांट के दुरुपयोग की कई बातें मिली है। शासन की टीम के जनपद में आने से प्रधानाध्यापकों में खासी खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

शासन द्वारा बीते तीन सत्र से परिषदीय विद्यालयों में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए नामांकित छात्राओं की संख्या के आधार पर कंपोजिट ग्रांट दी जाती है। इस धनराशि से क्या-क्या काम कराये जाने होते हैं। यह शासन की तरफ से खुद ही तय किया जाता है। कंपोजिट ग्रांट के दुरुपयोग को लेकर लगभग हर जिले से शासन को शिकायतें पहुंची। शासन ने उन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पूरे प्रदेश में जांच कराने के लिए अपने स्तर से ही तकनीकि अफसरों की टीम गठित की। शासन के निर्देश पर भी गैर जनपद में तैनात तकनीकि अफसर मनोज कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में यह टीम आज जिले के ब्लॉक सहसवान, उझानी और वजीरगंज के स्कूलों में जांच करने के लिए पहुंची। पहली नजर में टीम को इन स्कूलों में धनराशि के दुरुपयोग व खामियां सामने आया है। हालांकि टीम ने जो कुछ देखा उसे अपनी डायरी में अंकित कर लिया। टीम को स्कूलों में काफी कमियां मिली है। उन कमियों को लेकर प्रधानाध्यापक से जवाब भी लिया गए। टीम कई दिन तक जिले में रहकर स्कूलों में जांच करेंगी।
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी
शासन की तरफ से गठित टीम ने जनपद में आ चुकी है। उन्होंने स्कूलों में जाकर स्थलीय निरीक्षण किया। टीम जनपद में रहकर स्कूलों की जांच करेंगी। उसके बाद में अपनी रिपोर्ट शासन को भेजेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रामपाल सिंह राजपूत, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed